Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeदेशमहिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यलय के सामने किया विरोध प्रदर्शन: जम्मू...

महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यलय के सामने किया विरोध प्रदर्शन: जम्मू कश्मीर चुनावों में महिलाओं को कम सीट देने से नाराज, भेदभाव का लगाया आरोप


  • Hindi News
  • National
  • Jammu Kashmir BJP Candidate List Controversy; Female Workers Protest | Election 2024

नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू में मंगलवार को भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन करतीं भाजपा की महिला कार्यकर्ता।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सितम्बर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पहले चरण का की लिस्ट भाजपा ने जारी कर दी, जिसके बाद मंगलवार (27 अगस्त) को BJP ऑफिस के बाहर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

चुनावों के लिए कैंडिडेट चुनने के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को किए गए विरोध प्रदर्शन के तुरंत बाद, पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने भी टिकट वितरण में महिलाओं के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए पार्टी ऑफिस के बाहर विरोध किया।

डोडा और राम नगर सहित जम्मू के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में महिलाएं यहां भाजपा कार्यालय के सामने एकत्रित हुई थीं।

क्या मांग है महिला कार्यकर्ताओं की?
महिलाओं का आरोप था की पार्टी एक तरफ महिला सशक्तिकरण और हितों की बात करती है, वही दूसरी तरफ टिकट वितरण में पार्टी महिला कार्यकर्ताओं के साथ पूरी तरह से भेदभाव किया है।

उन्होंने कहा 42 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई, जिसमें केवल एक महिला का नाम है और वह भी एक आतंकवाद पीड़ित परिवार से है, जिसके पिता और चाचा ने देश के लिए बलिदान दिया था।

आगे उन्होंने कहा की हमारी मांग बस इतनी है की महिलाओं को उनका हक दिया जाए और अगली लिस्ट में से कुछ महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाए जो हमारा अधिकार है।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा की हम पार्टी के फैसले से नाराज और परेशान नहीं हैं, बल्कि हम अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें …

जम्मू-कश्मीर में भाजपा की तीसरी लिस्ट में 29 नाम:कल जो लिस्ट वापस ली, उसके 28 प्रत्याशी रिपीट; वैष्णो देवी सीट से कैंडिडेट बदला

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने मंगलवार को 29 कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट जारी की है। इसमें सेकेंड फेज के 10 और थर्ड फेज के 19 उम्मीदवारों के नाम हैं।

पार्टी ने 26 अगस्त को 5 घंटे में 3 लिस्ट जारी की थीं। सुबह 10 बजे जारी लिस्ट में 44 नाम थे, विरोध हुआ तो लिस्ट वापस ले ली। इसके दो घंटे बाद 15 नाम की नई लिस्ट जारी की। तीन घंटे बाद सिंगल नाम की एक और सूची आई। पूरी खबर पढ़ें …

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular