औरैया4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने आरोपी प्रधान को गिरफ्तार किया है।
सहायल थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला से दुष्कर्म के आरोपी ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रधान अश्वनी प्रजापति पिछले एक माह से फरार चल रहा था।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी प्रधान ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई सालों तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने 2 मई को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर को शिकायती पत्र दिया था। इसके बाद सहायल पुलिस ने आरोपी प्रधान के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया।
कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सौथरा अड्डा मोड पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान लहरापुर के प्रधान को पकड़ लिया गया। पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।