Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeहरियाणामहेंद्रगढ़ में भगवान परशुराम मंदिर का शिलान्यास: विधायक कंवर सिंह यादव...

महेंद्रगढ़ में भगवान परशुराम मंदिर का शिलान्यास: विधायक कंवर सिंह यादव ने किया पूजन, बोले- समाज के उत्थान के लिए एकजुटता जरुरी – Mahendragarh News


विधायक कंवर सिंह यादव को सम्मानित करते हुए भगवान परशुराम वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी।

महेंद्रगढ़ में विधायक कंवर सिंह यादव द्वारा भगवान परशुराम मंदिर का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान उनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

.

सतनाली में भगवान परशुराम वेलफेयर सोसाइटी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोसाइटी सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव का स्वागत किया गया। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि भगवान परशुराम को साहस, विद्वता एवं वीरता का प्रतीक माना जाता है। भगवान परशुराम सदैव सत्य और धर्म को आगे बढ़ाते रहे हैं। भगवान परशुराम एक समाज के नहीं, बल्कि सर्वसमाज के लिए पूजनीय है।

विधायक कंवर सिंह यादव शिलान्यास से पहले पूजन करते हुए

उन्होंने कहा कि हमें भगवान परशुराम के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिससे हम अन्याय, अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ सके। उन्होंने मानवता के लिए कार्य करने को प्रेरित किया। विधायक ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर समाज और देश के उत्थान के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।

इस मौके पर भगवान परशुराम वेलफेयर सोसाइटी सतनाली द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

ये रहे मौजूद इस अवसर पर बाबा वचनाई नाथ जिला पार्षद, शिव कुमार शास्त्री, श्याम प्रकाश शर्मा, रतन लाल मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, सुधीर दीवान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीजेपी, मनोज गौतम, इंद्रपाल यादव आदि उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular