Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeराज्य-शहरमैहर में जमीनी विवाद चचेरे भाइयों ने किया था मर्डर: हिस्सेदारी...

मैहर में जमीनी विवाद चचेरे भाइयों ने किया था मर्डर: हिस्सेदारी को लेकर हुआ था झगड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार – Maihar News


दोनों चचेरे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मैहर के ग्राम अमिलिया में जमीन की हिस्सेदारी को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

.

7 जून को हुए विवाद में आशिक कोल को गंभीर चोट लगी थी। परिजन उन्हें पहले मैहर अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने सतना रेफर कर दिया। इलाज के दौरान 49 वर्षीय आशिक कोल की मृत्यु हो गई।

मृतक की बहन अंजू बाई कोल ने पुलिस को बताया कि उनके चाचा लल्ली कोल, चाचा की पत्नी विमला बाई कोल और उनके बेटे अनिल कोल व पवन कोल तथा बेटी सावित्री कोल ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किया था।

हत्या का तीसरा आरोपी।

पुलिस ने मामले में धारा 115(2) 103(1)3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। विशेष टीम का गठन कर मैहर और सतना जिले से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में लल्ली कोल (45), पवन कोल (22) और अनिल कोल (19) शामिल हैं। तीनों को जेल भेज दिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular