Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeदेशमॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: MP के डिप्टी CM का सेना पर विवादित...

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: MP के डिप्टी CM का सेना पर विवादित बयान; एशिया में कोरोना केस बढ़े; 30 सांसद ऑपरेशन सिंदूर पर दुनियाभर में बोलेंगे


  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Morning News Brief; India Defence Budget | Vijay Shah Case

6 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर मध्य प्रदेश के डिप्टी CM के सेना पर दिए विवादित बयान की रही। ऑपरेशन सिंदूर भी चर्चा में रहा, 30 से अधिक सांसद इसके बारे में जानकारी देने के लिए अलग-अलग देशों में जाएंगे।

सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. IPL का 58वां मैच बेंगलुरु और कोलकाता के बीच होगा। ये बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
  2. राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस की सुनवाई यूपी के सुल्तानपुर MP-MLA कोर्ट में होगी। राहुल पर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. MP के डिप्टी CM का सेना पर विवादित बयान; बोले- सेना प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक

जबलपुर में सिविल डिफेंस वालिंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते MP के डिप्टी CM जगदीश देवड़ा

जबलपुर में सिविल डिफेंस वालिंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते MP के डिप्टी CM जगदीश देवड़ा

मध्यप्रदेश में मंत्री विजय शाह के बाद अब डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने आर्मी को लेकर विवादित बयान दिया है। देवड़ा ने शुक्रवार को जबलपुर में कहा, ‘प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे…और पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक…उनके चरणों में नतमस्तक है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के नेताओं की ओर से लगातार हमारी सेना का अपमान अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।

विवाद बढ़ने पर सफाई दी: देवड़ा ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, ‘मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़कर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। मैंने ये कहा कि देश की जनता भारत की सेना के चरणों में नतमस्तक है। उनका प्रणाम करते हैं, उनका सम्मान करते हैं। सेना के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है।’ पढ़ें पूरी खबर…

2. J&K में आतंकियों के 3 मददगार गिरफ्तार; सेना बोली- 2 ऑपरेशन में 6 टेररिस्ट मारे कश्मीर के बडगाम में आतंकियों के 3 मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करते थे। साथ ही इलाके में टेरर एक्टिविटीज में शामिल थे और युवाओं को आतंकवाद की तरफ मोड़ते थे। सेना-पुलिस ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 48 घंटे में हुए 2 एनकाउंटर में 6 आतंकी मारे गए।

PM मोदी की हाई-लेवल मीटिंग: PM मोदी ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री जयशंकर और NSA अजीत डोभाल के साथ बैठक की। मीटिंग में किस मुद्दे पर चर्चा हुई, इसकी जानकारी नहीं मिली है। वहीं रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 9 और 10 मई की रात पाकिस्तान की तरफ से हुए हमले को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम आकाशतीर ने नाकाम किया था। यह स्वदेशी डिफेंस सिस्टम तीनों सेनाओं के पास मौजूद है। पढ़ें पूरी खबर…

3. ऑपरेशन सिंदूर के बारे दुनिया को ब्रीफ करेंगे भारतीय सांसद; थरूर-ओवैसी रह सकते हैं शामिल

तस्वीर 8 मई की है, जब केंद्र ने ऑपरेशन सिंदूर पर जानकारी देने के लिए सभी दलों के साथ बैठक की थी।

तस्वीर 8 मई की है, जब केंद्र ने ऑपरेशन सिंदूर पर जानकारी देने के लिए सभी दलों के साथ बैठक की थी।

ऑपरेशन सिंदूर पर भारत के सांसद दुनिया को ब्रीफ करेंगे। केंद्र सरकार सभी दलों के चुनिंदा सांसदों को 22 या 23 मई से 10 दिन के विदेश दौरे पर भेज रही है। ये सांसद अमेरिका, UK, दक्षिण अफ्रीका, कतर और UAE जाएंगे। इनमें BJP से अनुराग ठाकुर और अपराजिता सारंगी, कांग्रेस से शशि थरूर, मनीष तिवारी, सलमान खुर्शीद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी हो सकते हैं।

सांसदों को विदेश यात्रा के लिए तैयार रहने को कहा: विदेश मंत्रालय (MEA) सांसदों को डिप्लोमेटिक मिशन के लिए रवाना होने से पहले जानकारी देगा। डेलिगेशन में 5-6 सांसदों के 8 ग्रुप्स होंगे। सांसदों के साथ विदेश मंत्रालय (MEA) का एक अधिकारी और एक सरकारी प्रतिनिधि भी जाएंगे। सांसदों को निमंत्रण भेजा जा चुका है। उन्हें अपना पासपोर्ट और ट्रैवल से जुड़ी जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने की सलाह दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…

4. विजय शाह केस-SC में अगली सुनवाई 19 मई को; धरने पर बैठे कांग्रेस MLA हिरासत में लिए गए

भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं राजभवन के बाहर धरना दे रहे कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं राजभवन के बाहर धरना दे रहे कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 19 मई को सुनवाई होगी। शाह ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उन पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया था। उधर, कांग्रेस विधायकों ने शाह के खिलाफ मध्यप्रदेश राजभवन के बाहर प्रदर्शन किया। इन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया और फिर छोड़ दिया।

पढ़ें पूरी खबर…

5. कोविड की नई लहर का एशिया में खतरा, बढ़े संक्रमण; हॉन्गकॉन्ग-सिंगापुर में मामले बढ़े हॉन्गकॉन्ग और सिंगापुर में फिर से कोरोना केसेज बढ़ने लगे हैं। हॉन्गकॉन्ग में 3 मई तक संक्रमण के 31 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें कई लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि मौतों की संख्या सामने नहीं आई है। सिंगापुर में अप्रैल के आखिरी हफ्ते में 11,110 कोरोना केस थे, जो मई के पहले हफ्ते में बढ़कर 14,200 हो गए हैं। यहां कोविड केस 28% बढ़ें हैं, जबकि रोजाना अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या 30% तक बढ़ी है।

एशिया के बाकी हिस्सों में भी फैलने का खतरा: चीन में बीते 5 हफ्ते में कोविड टेस्ट पॉजिटिव रेट दोगुना हुआ है। वहीं थाइलैंड में दो अलग-अलग इलाकों मे तेजी से कोविड केस बढ़ने का मामले आए हैं। चीन में लोगों को बूस्टर शॉट लेने की सलाह दी गई है। चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज एंड प्रिवेंशन के आंकड़ों के मुताबिक, कोविड की लहर जल्द ही तेज हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

6. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का बड़ा कदम, रक्षा बजट में ₹50 हजार करोड़ बढ़ाने का प्रस्ताव

ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्र सरकार रक्षा बजट में 50,000 करोड़ रुपए का इजाफा कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय ने सरकार को फंड बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है, जिसे संसद के नवंबर-दिसंबर के दौरान शीतकालीन सत्र में मंजूरी मिल सकती है। बढ़ोतरी के बाद रक्षा बजट ₹7 लाख करोड़ से ज्यादा हो जाएगा।

पढ़ें पूरी खबर…

7. दोहा डायमंड लीग- नीरज चोपड़ा ने 90.23 मीटर दूर भाला फेंका, यह उनका ऑलटाइम बेस्ट थ्रो

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर भाला फेंका। उन्होंने पहले प्रयास में 88.44 मीटर स्कोर किया, जबकि दूसरा थ्रो अमान्य रहा। तीसरे प्रयास में अपने करियर का बेस्ट थ्रो किया। इससे पहले उनका बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 2022 डायमंड लीग में हासिल किया था।

हालांकि, नीरज दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर 91.06 मीटर के थ्रो के साथ पहले और ग्रेनेडा के पीटर्स एंडरसन 85.64 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

90 मी+ स्कोर करने वाले तीसरे एशियाई एथलीट: नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो में 90 मीटर से ज्यादा स्कोर करने वाले एशिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। वे ऐसा करने वाले दुनिया के 25वें जेवलिन थ्रोअर भी बने हैं। नीरज से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में 92.97 मीटर भाला फेंका था, जबकि चीनी ताइपे के चाओ-त्सुन चेंग ने एशियन चैंपियनशिप 2017 में 91.36 मीटर का स्कोर किया था। पढ़ें पूरी खबर…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: गवर्नर-प्रेसिडेंट के लिए डेडलाइन पर कानूनी बहस: पूर्व कानून मंत्री बोले- सरकार और अदालतों में टकराव होगा, वकील बोले- मंत्रिपरिषद की सलाह पर ही चलेगा राष्ट्रपति (पढ़ें पूरी खबर)
  2. पश्चिम बंगाल: शिक्षक भर्ती घोटाला-नौकरी गंवाने वाले टीचर्स का प्रदर्शन: मांग- ममता बनर्जी हमसे खुद बात करें; पुलिस से झड़प में 100 शिक्षक घायल (पढ़ें पूरी खबर)
  3. स्पोर्ट्स: शास्त्री ने बताई कोहली के संन्यास की वजह: लोगों के लगातार कमेंट्स से परेशान थे; कहा-रोहित को सिडनी टेस्ट से बाहर नहीं रहने देता (पढ़ें पूरी खबर)
  4. एजुकेशन: NEET UG रिजल्‍ट पर MP हाईकोर्ट की रोक: रीएग्‍जाम की मांग; पहली बार सरकारी स्‍कूल सेंटर बना था, यहीं पर गड़बड़ी (पढ़ें पूरी खबर)
  5. पॉलिटिक्स: खुर्शीद बोले- भाजपा से मुकाबले के लिए INDIA गठबंधन जरूरी: कांग्रेस ने अपनी जगह छोड़ी, बाकी दल भी मिलकर काम करें; चिदंबरम ने कहा- अलायंस कमजोर (पढ़ें पूरी खबर)
  6. नेशनल: महबूबा ने तुलबुल प्रोजेक्ट को गैरजिम्मेदाराना और उकसाने वाला बताया: उमर बोले- आप सस्ती लोकप्रियता चाहती हैं; सीएम ने परियोजना शुरू करने की जानकारी दी थी (पढ़ें पूरी खबर)
  7. ​​​​​​इंटरनेशनल: रूस-यूक्रेन में जंग रोकने पर पहली बातचीत खत्म: दोनों देशों के प्रतिनिधि शामिल थे, 2 घंटे से भी कम चली बैठक; तुर्किये ने मध्यस्थता की (पढ़ें पूरी खबर)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

पुणे में गाय तीसरी मंजिल पर चढ़ गई, फायर ब्रिगेड ने क्रेन से नीचे उतारा

महाराष्ट्र के पुणे के पेठ इलाके में एक गाय तीसरी मंजिल पर चढ़ गई। दरअसल, आवारा कुत्तों ने गाय का पीछा किया, जिससे वह डरकर भागने लगी और और लकड़ी की सीढ़ियों से ऊपर चढ़ गई। स्थानीय लोगों ने गाय को नीचे उतारने की कोशिश की। इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। सीढ़ियों से गाय को नीचे लाना मुश्किल था, ऐसे में उसे क्रेन की मदद से नीचे उतारा गया।

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

  1. मृत्युदंड: लड़की के सामने लड़के के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला: स्कॉर्पियो से बांधकर 3 किमी घसीटा, लड़की को खिलाई सल्फास; करनाल डबल मर्डर में आज पार्ट-1
  2. महीनेभर का राशन जुटाकर छिपा था आतंकी शाहिद: BJP सरपंच का मर्डर, जर्मन टूरिस्ट पर फायरिंग; सेना ने ऑपरेशन केलर चलाकर मार गिराया
  3. MI से जुड़ेंगे बोल्ट, सैंटनर और रिकेलटन: यानसन, स्टार्क और मार्करम भारत नहीं आए; कितने विदेशी IPL खेलने लौटे?
  4. मां खाती हैं बच्चों को फौजी बनाने की कसम: एक गांव से आर्मी में 15000 लोग, फौजी बोले- PoK लेने का टाइम आ गया
  5. नेपाली मॉडल की खून से लथपथ लाश मिली थी: शरीर के दो टुकड़े हुए, सिर भी धड़ से लटक रहा था, कनाडा जाने से नाराज था जेठ
  6. भारत ने दोस्त समझकर की तुर्किये की मदद, जंग में खुलकर पाकिस्तान के सपोर्ट में आया; बॉयकाट शुरू, ऐसे पड़ेगी चोट
  7. स्पॉटलाइट-बीएसएफ जवान की आंखों में पट्टी बांधे रखी,सोने नहीं दिया: जवान पूर्णम के साथ पाकिस्तान में क्या हुआ, अब हिन्दुस्तान में क्या होगा
  8. सड़क हादसे में घायल को अब मिलेगा तुरंत इलाज: सरकार उठाएगी 1.5 लाख रुपए तक का खर्च, कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम हुई लागू

🌍 करेंट अफेयर्स

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

वृष राशि वालों को बिजनेस में मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। सिंह राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों को कोई खास पद और काम मिलेगा। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular