Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeहरियाणायमुनानगर में युवक ने किया सुसाइड: पत्नी पर आत्महत्या के लिए...

यमुनानगर में युवक ने किया सुसाइड: पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, दंपती में अक्सर होता था झगड़ा – Yamunanagar News



यमुनानगर के रादौर क्षेत्र में एक शादीशुदा युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान 36 वर्षीय देवीलाल निवासी गांव भूरे माजरा के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

.

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी विनीता शर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के बड़े भाई पंचराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई देवीलाल की शादी ढुढला, पंजोखरा निवासी विनीता शर्मा के साथ हुई थी।

दंपती में अक्सर होता था विवाद

शादी के बाद से ही दंपती के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। पंचराम के अनुसार, विनीता छोटी-छोटी बातों पर देवीलाल से झगड़ा करती थी और कई बार अपने मायके चली जाती थी। इस कारण गांव में कई बार पंचायतें भी बुलाई गईं, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

पंचराम ने यह भी बताया कि विनीता, उनकी मां के साथ भी अक्सर झगड़ा करती थी, जिसके चलते उनकी मां पिछले कुछ समय से अपनी बेटी के पास रह रही थीं। घटना के दिन पड़ोसी विशाल ने उसे सूचना दी कि विनीता ने एक स्क्रीनशॉट भेजा है, जिसमें बताया गया था कि देवीलाल फांसी लगा रहा है।

मामला हुआ दर्ज

इसके बाद पंचराम और विशाल तुरंत देवीलाल के कमरे में पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि देवीलाल ने अपने कमरे में लगे पंखे से चुन्नी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पंचराम की शिकायत के आधार पर विनीता शर्मा के खिलाफ का मामला दर्ज किया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular