Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeझारखंडरांची-मेदिनीनगर हाईवे पर बस-टेंपो की टक्कर: लातेहार के एक ही परिवार...

रांची-मेदिनीनगर हाईवे पर बस-टेंपो की टक्कर: लातेहार के एक ही परिवार के 7 लोग घायल, चंदवा के नगर भगवती मंदिर जा रहे थे सभी – Palamu News



घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (प्रतीकात्मक फोटो)

रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग (एनएच 39) पर शुक्रवार को एक सड़क हादसा हुआ। सतबरवा थाना क्षेत्र के पिपराकला आईटीआई कॉलेज के पास मरघटिया मोड़ पर बस और टेंपो की टक्कर में एक ही परिवार के 7 लोग घायल हो गए।

.

एक की हालत गंभीर

घायल सभी लोग लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के रांकीकला गांव के रहने वाले हैं। ये सभी चंदवा के नगर भगवती मंदिर पूजा करने जा रहे थे। घायलों में 6 वर्षीय प्रियंका कुमारी की हालत गंभीर है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उसके पिता विकास ठाकुर को भी गंभीर चोटें आई हैं।

अन्य घायलों में नंदकिशोर ठाकुर (40), रंजीत ठाकुर और स्वर्गीय उदित ठाकुर की पत्नी गुड़नी देवी शामिल हैं। गुड़नी देवी के दोनों हाथ-पैर फ्रैक्चर हो गए हैं और सिर में गंभीर चोट लगी है। नंदकिशोर ठाकुर की पत्नी ललिता देवी का इलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है।

आधे घंटे तक रहा सड़क जाम

थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा के अनुसार, सभी घायलों को नवजीवन अस्पताल तुंबागड़ा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस और टेंपो को जब्त कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिपराकला मोड़ पर खड़ी टेंपो ढलान के कारण अचानक फिसल गई और डालटनगंज से रांची जा रही बस से टकरा गई। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular