राजगढ़ में रविवार रात से सोमवार शाम तक शहर और आसपास के इलाकों में तीन दौर में झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान गिरा और गर्मी से राहत मिली।
.
सोमवार को बारिश का पहला दौर दोपहर 1:30 बजे तेज हवाओं के साथ शुरू हुई, जो करीब आधे घंटे तक चली। इसके बाद 2:30 बजे खिलचीपुर में एक घंटे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। तीसरी बार शाम 4:30 बजे तेज बारिश ने पूरे इलाके को भिगो दिया। इससे पहले रविवार को भी शाम सवा 7 बजे के आसपास बारिश हुई थी।
तापमान में गिरावट, लोगों को राहत मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से कम दर्ज हुआ। तापमान में गिरावट से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।