Homeराज्य-शहरराजगढ़ में तीन दौर की बारिश से मौसम खुशनुमा: तापमान 37...

राजगढ़ में तीन दौर की बारिश से मौसम खुशनुमा: तापमान 37 डिग्री तक गिरा, गर्मी से मिली राहत – rajgarh (MP) News



राजगढ़ में रविवार रात से सोमवार शाम तक शहर और आसपास के इलाकों में तीन दौर में झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान गिरा और गर्मी से राहत मिली।

.

सोमवार को बारिश का पहला दौर दोपहर 1:30 बजे तेज हवाओं के साथ शुरू हुई, जो करीब आधे घंटे तक चली। इसके बाद 2:30 बजे खिलचीपुर में एक घंटे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। तीसरी बार शाम 4:30 बजे तेज बारिश ने पूरे इलाके को भिगो दिया। इससे पहले रविवार को भी शाम सवा 7 बजे के आसपास बारिश हुई थी।

तापमान में गिरावट, लोगों को राहत मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से कम दर्ज हुआ। तापमान में गिरावट से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version