Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeराज्य-शहरराजगढ़ में तेज बारिश, उमस से मिली राहत: नौतपा के पांचवे...

राजगढ़ में तेज बारिश, उमस से मिली राहत: नौतपा के पांचवे दिन बदला मौसम; सड़कों पर जलभराव, अधिकतम पारा 38 डिग्री – rajgarh (MP) News


राजगढ़ जिलेभर में गुरुवार शाम मौसम में बदलाव हुआ। दिनभर की चुभती उमस और गर्मी के बाद शाम पांच बजे के बाद आसमान में अचानक बादल छाए और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश का यह दौर करीब आधे घंटे तक चला, जिससे तापमान में गिरावट

.

नौतपा के पांचवे दिन बारिश

खिलचीपुर सहित जिले के कई क्षेत्रों में हुई इस बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। नौतपा के पांचवे दिन जहां सुबह से ही भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था, वहीं शाम होते ही मौसम ने रुख बदल लिया। आसमान में अचानक बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवाओं के साथ आई इस बारिश ने आमजन को राहत पहुंचाई है।

अधिकतम तापमान 38 डिग्री

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस था। गुरुवार को तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जो बारिश का सीधा असर माना जा रहा है।

सड़कों पर हुआ जलभराव

बारिश के चलते सड़कों पर हल्का जलभराव भी देखने को मिला, लेकिन गर्मी से परेशान लोगों के चेहरों पर राहत की मुस्कान लौट आई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular