Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeदेशराजस्थान में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट, धूलभरी आंधियां चलेंगी: UP समेत...

राजस्थान में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट, धूलभरी आंधियां चलेंगी: UP समेत 6 राज्यों में भी चढ़ेगा पारा; देश में श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा गर्म, 47.4°C रहा तापमान


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Kerala Rajasthan Heatwaave Monsoon Rainfall | MP UP Delhi

नई दिल्ली24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश का उत्तर पश्चिमी इलाका इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को राजस्थान में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को राज्य का श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां 47.4°C तापमान दर्ज किया गया।

विभाग के मुताबिक 11 जून तक बीकानेर संभाग में पारा 45 से 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 10 जून के बीच 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।

राजस्थान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर में भी आज तापमान बढ़ सकता है। दिल्ली में सोमवार को तापमान 43 डिग्री रहने और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।

मानसून की बात करें तो यह अभी भी बिहार, बंगाल की सीमा पर अटका है। मध्य प्रदेश में 15 जून तक इसके पहुंचने की संभावना है। दक्षिणी राज्यों दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण आज कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।

चाटेन में रविवार को भी हुआ लोगों का रेस्क्यू

1 जून की शाम को चाटेन में एक मिलिट्री कैंप भूस्खलन की चपेट में आ गया। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण क्षेत्र में सड़क संपर्क टूट जाने के कारण उत्तरी सिक्किम के चाटेन में फंसे कम से कम 28 लोगों और 20 जवानों को रविवार को एयर लिफ्ट किया गया। लापता सैनिकों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। रेस्क्यू से पहले खराब मौसम के कारण उत्तरी सिक्किम के लाचेन, लाचुंग और चुंगथांग शहरों में करीब 2,000 पर्यटक कई दिनों तक फंसे रहे थे।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

10 जून- राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है। लू चल सकती है। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।

11 जून- राजस्थान,पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

देहरादून: भीषण गर्मी के चलते पर्यटक यहां बने सहस्त्रधारा झरना पहुंचे।

देहरादून: भीषण गर्मी के चलते पर्यटक यहां बने सहस्त्रधारा झरना पहुंचे।

नई दिल्ली: इंडिया गेट पर चिलचिलाती धूप के चलते मृग मरीचिका नजर आई। रविवार को यहां 42.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

नई दिल्ली: इंडिया गेट पर चिलचिलाती धूप के चलते मृग मरीचिका नजर आई। रविवार को यहां 42.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular