Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeमध्य प्रदेशराज्यसभा सांसद, प्रदेश प्रवक्ता चुनेंगे कांग्रेस जिलाध्यक्ष: देवास में दावेदारों से...

राज्यसभा सांसद, प्रदेश प्रवक्ता चुनेंगे कांग्रेस जिलाध्यक्ष: देवास में दावेदारों से सीधे बात करेंगे; बैठक करेंगे, कार्यकर्ताओं से नेता का फीडबैक लेंगे – Dewas News



देवास में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया जाएगा। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, अजीत सिंह रिंकू, राजकुमारी और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित कुमार चौरसिया को जिले का

.

शनिवार को को खातेगांव और बागली में बैठक होनी है। रविवार को सोनकच्छ और हाट पिपलिया में, सोमवार को देवास विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मुलाकात होगी। इस दौरान सांसद और विधायक प्रत्याशियों से भी संवाद होगा। जिला अध्यक्ष पद के इच्छुक दावेदारों से व्यक्तिगत चर्चा भी की जाएगी।

राहुल गांधी के निर्देश पर पार्टी के प्रति समर्पित और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यकर्ताओं से ऐसे नामों के सुझाव मांगे गए हैं जो संगठन को मजबूत कर सकें। यह अभियान का पहला चरण है।

20 जून के बाद कार्यकर्ताओं से दोबारा संपर्क कर फीडबैक लिया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं के सुझावों के आधार पर सर्वसम्मत नाम हाईकमान को भेजना है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के निर्देशन में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular