Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeमध्य प्रदेशरात में टॉयलेट जा रही युवती से दुष्कर्म: शिवपुरी में दो...

रात में टॉयलेट जा रही युवती से दुष्कर्म: शिवपुरी में दो आरोपियों ने जबरन कमरे में ले जाकर की वारदात, मामला दर्ज – Shivpuri News



शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बुधवार-गुरुवार की रात करीब 1 बजे युवती टॉयलेट के लिए घर से बाहर निकली थी।

.

तब आरोपी दीपक कुशवाह युवती का मुंह बंद कर उसे कल्लू राठौर के मकान में ले गया। वहां किराएदार अशोक कुशवाह के कमरे में दोनों आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। अशोक ने युवती के हाथ पकड़े, जबकि दीपक ने दुष्कर्म किया और घटना के बाद वहां से भाग गए।

पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। बैराड़ थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 70(1), 127(2), 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular