Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeमध्य प्रदेशरायसेन में श्रीमद् भागवत कथा शुरू: गंज बाजार हनुमान मंदिर से...

रायसेन में श्रीमद् भागवत कथा शुरू: गंज बाजार हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकली, 13 जून तक चलेगा आयोजन – Raisen News


रायसेन शहर के गंज बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शुरू हो गया है। शनिवार को दोपहर 12:30 बजे मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई।

.

मुख्य जजमान लखन चक्रवर्ती सिर पर श्रीमद् भागवत गीता लेकर यात्रा में सबसे आगे चल रहे थे। उनके पीछे बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल थी। कथा वाचक पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा रथ पर विराजमान थे।

भोपाल रोड होते हुए कथा स्थल गंज बाजार पहुंची कलश यात्रा रामलीला गेट के सामने से होते हुए सागर तिराहे पहुंची। फिर भोपाल रोड होते हुए कथा स्थल गंज बाजार पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह आतिशबाजी की गई। गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया।

कथा 7 जून से 13 जून तक चलेगी। चौथे दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव की लीला का मंचन किया जाएगा। कथा का वाचन पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा करेंगे।

देखिए कलश यात्रा के दौरान ली गई तस्वीरें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular