लखनऊ नगर निगम को अवस्थापना निधि और 15 वें वित्त से करोड़ों रुपए की मंजूरी मिल गई है। इससे शहर में विकास कार्य को तेजी मिलेगी। पिछले सप्ताह हुई बैठक के बाद अब अवस्थापना निधि से 80 करोड़ रुपए, जबकि 15 वें वित्त के लिए 64 करोड़ रुपए मिले हैं। मेयर की अध
.
पहले अवस्थापना निधि से होने वाले काम
160 करोड़ करोड़ के बजट की मांग, मिले 80 करोड़
सड़क एवं नाली निर्माण से लेकर अन्य विकास कार्य के लिए 160 करोड़ रुपए के बजट की मांग की गई थी। जिसके तहत 80 करोड़ के बजट को शासन से मंजूरी दे दी गई है। बाकी बचे हुए शेष बजट 80 करोड़ की शासन से मांग की गई है। अब यह बजट विकास कार्य के लिए अलग-अलग मदों में खर्च किया जाएगा।
कठौता और भरवारा झील के लिए 10.12 करोड़
कठौता और भरवारा झील से सिल्ट एवं उसकी साफ-सफाई के लिए 10.12 करोड़ बजट की मांग की गई थी। जिसे अवस्थापना निधि की बैठक में मंजूरी मिल गई है। जीएम जलकल कुलदीप सिंह का कहना है कि, अतिरिक्त बजट मिलने से दोनों झील के मेंटेनेंस कार्य में काफी मदद मिलेगी।
7 एंट्री प्वाइंट के लिए 1.70 करोड़ मिले
शहर का विस्तार होने के बाद उसका एंट्री प्वाइंट यानी बॉर्डर क्षेत्र बढ़ गया था। अब शहर के 7 एंट्री प्वाइंट पर नगर निगम 1.70 करोड़ खर्च कर स्वागत द्वार का निर्माण करवाएगा। यह स्वागत द्वार सीतापुर रोड, रायबरेली रोड, कानपुर रोड, अयोध्या रोड, कुर्सी रोड, हरदोई रोड और देवा रोड पर बनाया जाएगा।
यह तस्वीर नगर निगम में सांकेतिक तौर पर बैठक की है।
सड़क,नाली मरम्मत के लिए 78 करोड़ की मंजूरी
सड़क एवं नाली मरम्मत के लिए अवस्थापना निधि से 28 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई है। इसमें मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक सुधार के लिए भी निर्माण कार्य शामिल है। वहीं, शहर में जलभराव को रोकने के लिए सात बड़े नाले हैं। जिनका मरम्मत व साफ-सफाई के कार्य के लिए अवस्थापना निधि से 50 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई है।
स्ट्रीट लाइटों के लिए 25 करोड़, पंपिंग स्टेशन के लिए 10.5 करोड़
शहर में स्ट्रीट लाइटों की समस्या दूर करने के लिए 25 करोड़ के बजट को मंजूरी मिली है। इसमें विस्तारित क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की समस्या को दूर किया जाएगा। साथ ही स्ट्रीट लाइटों के मेंटेनेंस के लिए भी इस बजट को खर्च किया जाएगा। बरसात में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए अवस्थापना निधि से बाढ़ पंपिंग स्टेशन के निर्माण एवं मरम्मत कार्य के लिए 10.05 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है।
तार के लिए 3 करोड़, वेंडिंग जोन के लिए 15 करोड़
अवस्थापना निधि से ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग और तारों के मकड़जाल के लिए 3 करोड़ के बजट को मंजूरी मिली है। यह बजट विद्युत विभाग को दिया जाएगा, जिससे खंभों पर तार के मकड़जाल को दूर किया जाएगा।शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए मॉडल वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। इसके लिए अवस्थापना निधि से 15 करोड़ के बजट को मंजूरी मिल गई है। अब सभी जोन में चिन्हित हुए स्थान पर मॉडल वेंडिंग जोन बनने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, मुंशी पुलिया फ्लाईओवर के नीचे स्पोर्ट्स जोन के लिए 2.21 करोड़ खर्च कर स्पोट्स जोन विकसित किया जाएगा। इसके लिए सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है।
प्वाइंट वाइज समझें और क्या होंगे काम
- यातायात सुधार-3 करोड़
- कान्हा गौशाला में शेड-2 करोड़
- स्कूल का निर्माण-1 करोड़
- नगर निगम के स्कूलों का मरम्मत कार्य-2 करोड़
- कल्याण मंडप का निर्माण-7 करोड़
- ऐशबाग जलकल के लिए डीजी सेट-14 लाख
- ऐशबाग जलकल के लिए पांच ट्रैक्टर-35 लाख
- ऐशबाग जलकल के लिए एक जेसीबी-41 लाख
- ऐशबाग जलकल के लिए एक हाइड्रा क्रेन-28 लाख
15वें वित्त की बैठक में शहर को मिले 64 करोड़ के काम
15 वें वित्त से 64 करोड़ के काम की मंजूरी लखनऊ को मिली है। सड़क के निर्माण और इंटरलॉकिंग के लिए 36.45 करोड़ खर्च करने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और वायु गुणवत्ता सुधार के लिए भी बजट मंजूर किया गया है।
सड़क की मरम्मत पर खर्च होंगे 36.45 करोड़
15 वें वित्त से सड़कों की मरम्मत और इंटरलॉकिंग पर 36.45 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वायु गुणवत्ता सुधार के 1.50 करोड़ से 3 एंटी स्मॉग गन (वाटर स्प्रिंक्लर) खरीद की मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही वायु गुणवत्ता सुधार के लिए सेल का भी गठन होगा। इस पर 50 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं, एक करोड़ से 2 मिस्ट टावर की खरीद होगी। सीएंडडी वेस्ट प्रॉसेसिंग प्लॉन्ट के लिए 2 करोड़ का बजट रखा गया है।
इससे वेस्ट कलेक्शन सेंटर का निर्माण व रखरखाव करवाया जाएगा। वायु प्रदूषण रोकने के लिए कई चौराहों पर फाउन्टेन निर्माण के लिए 1 करोड़ के बजट को स्वीकृति दी गई है। अंत्येष्टि स्थल के लिए भी 10 करोड़ मंजूर किए गए हैं। इससे अंत्येष्टि स्थल का पुर्न विकास एवं सीएनजी क्रिमेशन सिस्टम बनवाया जाएगा।
पार्कों के लिए 2 करोड़ का बजट मिला
पार्कों के लिए 2 करोड़ के बजट को स्वीकृति दी गई है। नगर निगम की खाली पड़ी जमीन पर 7 करोड़ से बायोफेन्सिंग होगी। जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-2 व सेक्टर-9 में स्थित ग्रीन बेल्ट के लिए 75 लाख रुपए का बजट रखा है। वहीं, कालीदास मार्ग स्थित लोहिया द्वार के पास वर्टिकल गार्डेन के लिए 30 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।
15 वें वित्त में अन्य मद में भी होगा खर्च
- 30 करोड़ : पेयजल आपूर्ति
- 11 करोड़ : अमृत योजना के तहत
- 2.35 करोड़: लेबर क्वाटर के पीछे फ्रेश वेस्ट के लिए नये प्लेटफॉर्म पर फेब्रिकेशन
- 2.10 करोड : सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए ट्रैश स्क्रिमर
- 1.89 करोड़ : सीसी प्लेटफॉर्म
- 1.20 करोड : ड्रेन मास्टर
- 80 से 1 करोड़ : क्रॉलर एक्सकेवेटर
- 80 लाख : प्रॉसेसिंग प्लॉन्ट पर विद्युत कार्य
- 68 लाख : बिजली आपूर्ति के मरम्मत कार्य
- 30 लाख: फेस वेस्ट
- प्लॉन्ट से कम्पोस्ट यूनिट तक नाला निर्माण