Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeपंजाबलुधियाना में आज मंत्री सिरसा: मनजिंदर आज भाजपा उम्मीदवार गुप्ता के...

लुधियाना में आज मंत्री सिरसा: मनजिंदर आज भाजपा उम्मीदवार गुप्ता के लिए करेंगे प्रचार,वर्करों में उत्साह – Ludhiana News



दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा।

पंजाब के लुधियाना में 19 जून को उप-चुनाव है। इससे पहले भाजपा के स्टार प्रचार लगातार शहर में प्रेस कान्फ्रेंस और चुनाव प्रचार करने में जुटे है। आज दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा लुधियाना पहुंच रहे है। वह आज पत्रकारों के समक्ष बातचीत करेंगे। वहीं

.

DSGMC के प्रधान रह चुके सिरसा मनजिंदर सिंह सिरसा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के प्रधान रह चुके हैं। उन्होंने किसान आंदोलन खत्म होने के बाद 1 दिसंबर 2021 को शिरोमणि अकाली दल छोड़कर भाजपा जॉइन की थी। वह नई दिल्ली विधानसभा में राजौरी गार्डन सीट से अकाली दल के विधायक भी रह चुके हैं।

मनजिंदर सिंह सिरसा को भारतीय जनता पार्टी ने राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था। 52 वर्षीय मनजिंदर सिंह ने इसी सीट पर 55.8% वोट लेकर 18,190 वोट से जीत पाई।

मनजिंदर सिंह को 64,132 वोट मिले हैं जबकि उनकी मुख्य प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी धनवती चंदेला को 45,942 वोट हासिल हुए है। इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी धर्मपाल चंदीला को मात्र 3,198 वोट मिले। गौरतलब है कि 28 फरवरी 1972 को जन्मे मनजिंदर सिंह का परिवार सिरसा जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव बाजेकां का है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular