Wednesday, April 23, 2025
Wednesday, April 23, 2025
Homeपंजाबलुधियाना में कवाली समारोह में चली गोलियां,1 की मौत: लव मैरिज...

लुधियाना में कवाली समारोह में चली गोलियां,1 की मौत: लव मैरिज का विवाद;गोलगप्पे की लगाता था रेहड़ी,छाती में लगा फायर – Ludhiana News



पंजाब के लुधियाना में देर रात करीब डेढ़ बजे एक कवाली समारोह में फायरिंग हो गई। फायरिंग दौरान एक युवक के छाती में गोली लग गई। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फायर करने वाले मौके से फरार हो गए। लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक फैमिली डिसप्यूट का मामला है।

.

मृतक युवक की पहचान सोनू सिंह के रूप में हुई है। सोनू की छाती पर गोली लगी तो तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही एम्बुलेंस में सोनू ने दम तोड़ दिया।

सीसीटीवी चैक करवा रही पुलिस

जानकारी देते हुए एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मृतक गोल गप्पे बेचने के काम करता है। पता चला है कि उसकी लव मैरिज हुई थी। इस कारण फैमिली डिसप्यूट भी लग रहा है।

पुलिस अलग-अलग थ्योरियों पर काम कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटेज खंगाली जा रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल सोनू के शव को कब्जे में लेकर पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular