Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeबिहारवर्तमान जिला जज का करीब 8 माह का रहा कार्यकाल: 31...

वर्तमान जिला जज का करीब 8 माह का रहा कार्यकाल: 31 अगस्त को हुए सेवानिवृत, राज कुमार-1 होंगे औरंगाबाद जिला जज – Aurangabad (Bihar) News


पटना हाई कोर्ट ने विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओ.एस.डी) न्यायाधीश राजकुमार वन को व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया है। पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि वर्तमान जिला जज अशोक राज 31 अगस्त 2024 को सेवानिवृति हो चुके हैं।

.

उन्होंने बताया कि औरंगाबाद के नए जिला जज राजकुमार शीघ्र ही औरंगाबाद में पदभार ग्रहण करेंगे। न्यायाधीश राजकुमार ने 2022 से 25 अक्टूबर 2023 तक शेखपुरा में जिला जज रहे हैं। वर्तमान में न्यायाधीश राजकुमार 1 बिहार विधानसभा के सचिव के पद को सुशोभित किया है। 22 जुलाई 2024 से पटना हाईकोर्ट में (ओ.एस.डी) पद पर हैं।

राज कुमार 1- नए जिला जज औरंगाबाद।

वहीं, वर्तमान जिला जज अशोक राज पूर्व में 6 साल तक ADJ 4 सह प्रधान न्यायाधीश MP MLA औरंगाबाद के रह चुके थे। सितंबर 2023 में इनका तबादला हो गया था। फिर जनवरी 2024 से औरंगाबाद में अब तक जिला जज के पद को अशोक राज ने सुशोभित किया।

वर्तमान जिला को सम्मानित करते हुए।

वर्तमान जिला को सम्मानित करते हुए।

इस मौके पर व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के तमाम न्यायिक पदाधिकारी और जिला विधिक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, महासचिव जगनरायण सिंह, लोक अभियोजक पुष्कर अग्रवाल, स्पेशल पीपी कुमार योगेन्द्र नारायण सिंह, वर्तमान कार्य-समिति सहित अधिवक्ताओं ने वर्तमान जिला जज को बुके, मोमेंट माला देकर रविवार को सम्मानित किया और उनके कार्यकाल की सराहना की।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular