Wednesday, April 23, 2025
Wednesday, April 23, 2025
Homeराज्य-शहरविजय सेवा न्यास ने 26 बेसहारा बच्चे को लिया गोद: शिक्षा...

विजय सेवा न्यास ने 26 बेसहारा बच्चे को लिया गोद: शिक्षा से रोजगार तक की जिम्मेदारी ली, पूर्व सांसद विजय खंडेलवाल की जयंती पर हुआ आयोजन – Betul News


पूर्व सांसद स्व. विजय कुमार खंडेलवाल की स्मृति में विजय सेवा न्यास द्वारा मंगलवार को आयोजित जयंती समारोह में 26 बेसहारा बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा, विकास और रोजगार की जिम्मेदारी लेने की घोषणा की गई। यह घोषणा बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने की, जो

.

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर और आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे शामिल हुए। नेताओं ने अपने संबोधन में पूर्व सांसद खंडेलवाल को “सेवा को राजनीति का माध्यम मानने वाले जनप्रतिनिधि” बताया और न्यास की गतिविधियों को अनुकरणीय बताया।

सेवा के क्षेत्र में सक्रिय प्रकल्प

विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जानकारी दी कि विजय सेवा न्यास के तहत बैतूल व ग्रामीण क्षेत्रों में कई प्रकल्प संचालित हो रहे हैं।

शांति वाहन व स्वर्ग रथ- अब तक 4,500 से अधिक पार्थिव देहों को निशुल्क गंतव्य तक पहुंचाया गया।

15 हाईटेक कोचिंग सेंटर- ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व स्किल ट्रेनिंग। प्रोजेक्टर और वाई-फाई से लैस।

‘पंख’ पहल के तहत महिला सशक्तिकरण- अब तक 350 से अधिक महिलाओं को ब्यूटी पार्लर, सिलाई-कढ़ाई, कंप्यूटर और स्पोकन इंग्लिश का प्रशिक्षण।

कार्यक्रम में एक डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई।

बेसहारा बच्चों के लिए शिक्षा से आगे तक की योजना

न्यास द्वारा गोद लिए गए 26 बच्चों की पढ़ाई, भोजन, स्कूल फीस और आगे के करियर की जिम्मेदारी ली गई है। 12वीं तक की पढ़ाई के लिए सभी बच्चों की फीस व पाठ्य सामग्री का खर्च न्यास उठाएगा। इसके साथ वार्षिक सहायता के लिए प्रत्येक छात्र को पाठ्य सामग्री के लिए 2 हजार, पालकों को 20 हजार की आर्थिक मदद दी जा रही है। इसके अलावा रोजगार के प्रयास के तहत बच्चों की माताओं को भी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम।

शासकीय स्कूल/हॉस्टल के बच्चों को 10 हजार वार्षिक सहायता दी जा रही है। साथ ही न्यास ने जानकारी दी कि निजी स्कूल संचालकों ने भी सहयोग की भावना दिखाते हुए फीस का 25% खुद वहन करने पर सहमति दी है।

डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई

कार्यक्रम में विजय सेवा न्यास की गतिविधियों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई, जिसमें सेवा, शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा और महिला सशक्तिकरण के कार्यों का उल्लेख किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular