Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeराज्य-शहरवित्तीय संकट से जूझ रहा चंडीगढ़ नगर निगम: नए सामुदायिक केंद्रों...

वित्तीय संकट से जूझ रहा चंडीगढ़ नगर निगम: नए सामुदायिक केंद्रों के निर्माण पर रोक, अधर में पड़ा 65 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट – Chandigarh News



चंडीगढ़ नगर निगम की गंभीर वित्तीय स्थिति के चलते शहर के छह नए सामुदायिक केंद्रों के निर्माण कार्य पर रोक लग गई है। इन केंद्रों की कुल अनुमानित लागत 65 करोड़ रुपए है और इन्हें सेक्टर 24, 26, 29, 51, 63 और मनीमाजरा में बनाया जाना है। इन केंद्रों में आध

.

नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार, पांच केंद्रों को आम सभा से मंजूरी मिल चुकी है, जबकि एक केंद्र की ड्रॉइंग को अभी स्वीकृति मिलना बाकी है। वित्तीय संकट के कारण टेंडर प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की जा सकी है।

वित्तीय संकट से रुके विकास कार्य नगर निगम के वित्तीय संकट का असर केवल सामुदायिक केंद्रों पर ही नहीं, बल्कि सैकड़ों अन्य विकास कार्यों पर भी पड़ा है। नगर निगम के सूत्रों ने बताया कि मौजूदा वित्तीय संकट परियोजनाओं को शुरू न होने का मुख्य कारण है। जब तक निगम के पास पर्याप्त वित्तीय संसाधन नहीं होते, तब तक इन परियोजनाओं को आगे नहीं बढ़ाया जा सकेगा।

पार्षदों ने उठाया मुद्दा, महापौर ने दिया आश्वासन गुरुवार को हुई नगर निगम की मासिक आम सभा की बैठक में पार्षदों ने सैकड़ों विकास कार्यों के ठप होने पर चिंता व्यक्त की। इस पर महापौर कुलदीप कुमार ने आश्वासन दिया कि नगर निगम को जल्द ही यूटी प्रशासन से वित्तीय सहायता प्राप्त होगी, जिससे रुके हुए कार्यों को गति मिल सकेगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular