Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeमध्य प्रदेशविदिशा में भीषण गर्मी, स्कूलों का समय बदला: अब सुबह 7...

विदिशा में भीषण गर्मी, स्कूलों का समय बदला: अब सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक लगेंगी क्लासेस; 30 जून तक लागू रहेगा नया शेड्यूल – Vidisha News



विदिशा जिले में तापमान लगातार 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहता है। लोग जरूरी काम भी टाल रहे हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है।

.

16 जून से खुल रहे हैं स्कूल, टाइमिंग बदली अभिभावकों की मांग के बाद कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने स्कूल टाइमिंग में बदलाव का फैसला लिया है। अब जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगे।

यह व्यवस्था 30 जून तक लागू रहेगी। पहले से तय परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर ही होंगी।

प्रशासन की अपील: धूप से बचें, पानी पिएं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतें।

  • तेज धूप में बाहर निकलने से बचें।
  • सिर ढककर रखें।
  • पानी खूब पिएं।
  • छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular