Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeदेशविदेश राज्यमंत्री बताकर 7 अफसरों का कराया ट्रांसफर: कमिश्नर को भी...

विदेश राज्यमंत्री बताकर 7 अफसरों का कराया ट्रांसफर: कमिश्नर को भी हड़काया; गोंडा विधायक तक बात पहुंची तो खुला राज – Gonda News


केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, जिनके नाम पर जालसाजी की गई।

यूपी के गोंडा जिले में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के नाम पर जालसाजी की गई है। जालसाज इतना शातिर है कि उसने मंत्री की फोटो ट्रू कॉलर ऐप पर लगाई। फिर चकबंदी विभाग के अधिकारियों को फोन लगा दिया।

.

खुद को विदेश राज्य मंत्री बताते हुए चकबंदी कमिश्नर पर धौंस जमाई। कमिश्नर भी मामला भांप नहीं पाए। जालसाज ने कमिश्नर से एक या दो नहीं, बल्कि सात अधिकारियों को ट्रांसफर करा लिए। जब इसकी भनक मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को हुई तो उनके प्रतिनिधि ने केस दर्ज कराया है। पुलिस जालसाज को ढूंढ रही है।

अब विस्तार से पढ़िए…

डीपी पर मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की फोटो लगाई थी।

चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी ने जारी किए ट्रांसफर के ऑर्डर 56 साल के कीर्तिवर्धन सिंह गोंडा लोकसभा सीट से सांसद हैं। वे इस समय केंद्र सरकार में विदेश राज्य मंत्री हैं। सतीश नाम के युवक ने 20 अगस्त को प्रदेश के चकबंदी कमिश्नर को फोन किया। खुद को कीर्तिवर्धन सिंह को बताया। कमिश्नर से गोंडा जिले में विभाग के 7 अधिकारियों का ट्रांसफर करने को कहा। यह भी कहा कि ये अधिकारी काम नहीं करते हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

उस वक्त चकबंदी कमिश्नर ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। आरोप है कि सतीश ने उसके बाद कई बार कमिश्नर को फोन किए और धौंस जमाई। आखिरकार 6 और 7 सितंबर को कमिश्नर से निर्देश मिलने पर गोंडा जिले के चकबंदी अधिकारी देवेंद्र सिंह ने 7 अधिकारियों-कर्मियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिए। इनमें एक पेशकार, 2 कानूनगो और 4 लेखपाल शामिल थे।

अब जिन लोगों के ट्रांसफर हुए वे हैरान रह गए। वे पता करने लगे कि आखिर उनका ट्रांसफर क्यों हुआ? तब पता चला कि मंत्री कीर्तिवर्धन के कहने पर ट्रांसफर किया गया है।

ट्रू कॉलर ऐप पर मंत्री के नाम से आईडी चला रहा आरोपी।

ट्रू कॉलर ऐप पर मंत्री के नाम से आईडी चला रहा आरोपी।

इन अधिकारियों का हुआ था ट्रांसफर

पेशकार तेज नारायण श्रीवास्तव: बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी के न्यायालय से कार्यालय।

पेशी कानूनगो अशोक कुमार वर्मा: न्यायालय से कार्यालय।

कानूनगो वीरेंद्र तिवारी: परसपुर से तरबगंज।

लेखपाल सर्वेश शुक्ला: परसपुर से एसीओ नवीन कार्यालय।

लेखपाल प्रभाकर लाल और सर्वानंद: परसपुर से तरबगंज।

लेखपाल पंकज श्रीवास्तव: गोंडा से परसपुर।

भाजपा विधायक ने कीर्तिवर्धन सिंह को किया फोन जानकारी के अनुसार, जिन अफसरों-कर्मियों का ट्रांसफर किया गया था, उन्होंने कभी इसके लिए आवेदन नहीं किया था। यह बात तरबगंज से भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय को पता चली तो उन्होंने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री को फोन किया। उनसे तबादला करवाने की बात पूछी। तब कीर्तिवर्धन सिंह ने किसी भी तरह की सिफारिश करने से इनकार कर दिया।

विधायक ने बताया कि आपका नाम लेकर के कई अधिकारियों के तबादले कराए गए हैं। यह सुनकर केंद्रीय राज्य मंत्री चौंक उठे और उन्होंने अपने प्रतिनिधि से तत्काल कार्रवाई करवाने के निर्देश दिए।

ये फोटो गोंडा जिले में चकबंदी विभाग की है।

ये फोटो गोंडा जिले में चकबंदी विभाग की है।

मंत्री ने आरोपी को किया फोन, कहा- ट्रांसफर कराने के लिए मांगा फेवर

मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने 8 अक्टूबर को आरोपी सतीश को फोन किया। मंत्री ने खुद को सरकारी कर्मचारी बताया और कहा- मुझे भी अपना ट्रांसफर कराना है। लेकिन, बातों-बातों में आरोपी सतीश मंत्री की आवाज पहचान गया। उसने तुरंत फोन काटकर स्विच ऑफ कर लिया। मंत्री ने टेलीकॉम कंपनी से आरोपी का नाम, पता निकलवाया।

चकबंदी अधिकारी ने निरस्त किए सभी के ट्रांसफर फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद विभाग के अधिकारी हैरान रह गए। चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी देवेंद्र सिंह ने सभी ट्रांसफर आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। उन्होंने सभी अफसरों से कह दिया है कि जो जहां तैनात था, वहीं रहेगा।

देवेंद्र सिंह ने बताया- आयुक्त कार्यालय चकबंदी से ट्रांसफर करने का निर्देश मिला था, जिसके बाद मैंने ट्रांसफर किया गया था। अब फर्जीवाड़ा का पता चला तो आदेश निरस्त कर दिया गया है।

चकबंदी विभाग में काम करते कर्मचारी।

चकबंदी विभाग में काम करते कर्मचारी।

जगदीशपुर गांव का रहने वाला है आरोपी आरोपी सतीश गोंडा जिले में कटरा बाजार के कौड़हा जगदीशपुर मोहम्मदपुर गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम संतराम है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है कि उसने क्या किसी के कहने पर ट्रांसफर करवाए थे। या किसी से पैसे भी लिए हैं?

…………………………………………………………

यह भी पढ़ें:-

‘पैसे डालो वरना पूरे परिवार को गोलियों से भून दूंगा’:कानपुर में टीचर को मिली आतंकवादी की धमकी; फिर फर्जी CBI अफसर बोला-दे दो रुपए

‘हैलो! मैं आतंकवादी बोल रहा हूं। तुमको अपनी इज्जत प्यारी हो तो 10 लाख रुपए मेरे अकाउंट में डाल दो, वरना तुम्हारा नग्न वीडियो वायरल कर दूंगा। सुनो ज्यादा होशियारी मत दिखाना। ऐसा न किया तो पूरे परिवार को गोलियों से भून डालूंगा। मेरा कोई कुछ नहीं कर पाएगा।’

ये धमकी कानपुर में प्राइवेट शिक्षक को वॉट्सऐप कॉल पर मिली। इसके बाद से पूरा परिवार डरा और सहमा है। पीड़ित ने मुकदमा करा दिया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular