Saturday, May 31, 2025
Saturday, May 31, 2025
Homeबिहारविवाहित महिला का किशनगंज में हुआ अपहरण: प्रेम जाल में फंसाने...

विवाहित महिला का किशनगंज में हुआ अपहरण: प्रेम जाल में फंसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, महिला सुरक्षित बरामद – Kishanganj (Bihar) News



किशनगंज के पोठिया थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला के अपहरण मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी सोहेल आलम को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इससे पहले दूसरे आरोपी जुबैर आलम को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा

.

गंजाबाड़ी गांव की इस घटना में सोहेल आलम ने एक माह पूर्व विवाहित महिला को प्रेम जाल में फंसाकर अपहरण कर लिया था। पीड़िता की दादी खोसोमणि देवी ने पोठिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि सोहेल ने सुनियोजित तरीके से इस अपराध को अंजाम दिया।

पीड़ित महिला सकुशल बरामद

पोठिया थाना प्रभारी अंजय अमन के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही पीड़ित महिला को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular