किशनगंज के पोठिया थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला के अपहरण मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी सोहेल आलम को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इससे पहले दूसरे आरोपी जुबैर आलम को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा
.
गंजाबाड़ी गांव की इस घटना में सोहेल आलम ने एक माह पूर्व विवाहित महिला को प्रेम जाल में फंसाकर अपहरण कर लिया था। पीड़िता की दादी खोसोमणि देवी ने पोठिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि सोहेल ने सुनियोजित तरीके से इस अपराध को अंजाम दिया।
पीड़ित महिला सकुशल बरामद
पोठिया थाना प्रभारी अंजय अमन के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही पीड़ित महिला को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।