Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeमध्य प्रदेशशाजापुर में वैष्णो देवी की निःशुल्क यात्रा का 21वां साल: 171...

शाजापुर में वैष्णो देवी की निःशुल्क यात्रा का 21वां साल: 171 भक्तों का ड्रॉ से चयन; पहली बार महिलाएं भी होंगी शामिल – shajapur (MP) News


शाजापुर में मां वैष्णो देवी भक्त मंडल की ओर से आयोजित निःशुल्क यात्रा का 21वां वर्ष शुरू होने जा रहा है। इस बार यात्रा में कुल 221 लोग शामिल होंगे, जिनमें से 171 भक्तों का चयन ड्रॉ के माध्यम से शनिवार को किया गया है। विशेष बात यह है कि पहली बार यात्र

.

शनिवार को मां राजराजेश्वरी माता मंदिर प्रांगण में मंडल की ओर से यात्रा की पत्रिका का विमोचन किया गया। पत्रिका में यात्रा की संपूर्ण जानकारी दी गई है, जिसमें यात्रा मार्ग, ठहरने की व्यवस्था, भोजन और अन्य सुविधाओं का विवरण शामिल है।

ड्रा में चयन के लिए पहुंचे नगरवासी।

भक्त मंडल के संयोजक रामकरण मंडलोई के अनुसार, यात्रा में शामिल होने वाले अतिरिक्त 50 लोगों में गायक और व्यवस्था संभालने वाले कार्यकर्ता शामिल हैं। साथ ही, समिति के उन सदस्यों की महिला परिवार जन भी यात्रा में शामिल होंगी, जो वर्षों से यात्रा की व्यवस्था में सहयोग करते आ रहे हैं।

यात्रा 20 फरवरी को शाजापुर से प्रारंभ होगी और 25 फरवरी को वापस लौटेगी। वर्ष 2003 से शुरू हुई यह यात्रा विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर भक्तों के लिए आयोजित की जाती है। यात्रियों का चयन फॉर्म भरवाने के बाद ड्रॉ के माध्यम से किया जाता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular