Thursday, April 24, 2025
Thursday, April 24, 2025
Homeराज्य-शहरशिमला में CPIM ने निकाली विशाल रैली: नारेबाजी की; बोले- केंद्र...

शिमला में CPIM ने निकाली विशाल रैली: नारेबाजी की; बोले- केंद्र सरकार हिमाचल के साथ कर रही सौतेला व्यवहार – Shimla News


हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में वीरवार को CPIM ( कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया मार्क्सवादी) ने विशाल रैली निकाली। इस दौरान CPIM कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने केंद्र सरकार पर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार करने क

.

पूर्व विधायक व CPIM नेता राकेश सिंघा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आते ही केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। BBMB में हिमाचल प्रदेश की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट से फैसला आ गया है । लेकिन हिमाचल प्रदेश को अभी तक मिला नही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आपदा आई, लेकिन केंद्र से कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश की जनता का गला घोंट रही है। हिमाचल प्रदेश का यदि विकास करना है, तो यहां के किसानों-मजदूरों को आर्थिक रूप से मजबूत करना पड़ेगा।

नारेबाजी करते हुए CPIM के कार्यकर्ता।

सिंघा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के CPIM को मजबूत करने के लिए आगामी तीन दिनों तक सम्मेलन में चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे शांतिपूर्ण प्रदेश में भाजपा -RSS ने सांप्रदायिकता का जहर घोलने का काम किया। उसका भी मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।

भाजपा कर रही सांप्रदायिकता नीति लागू- पूर्व सांसद

CPIM राज्य सम्मेलन के लिए शिमला पहुंची पूर्व लोकसभा सांसद सुभाषणी अली ने कहा कि आज विशाल रैली के साथ CPIM के 18वें राज्य सम्मेलन की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से वह प्रदेश की जनता से आग्रह करना चाहती है कि हिमाचल प्रदेश में CPIM को तीसरे विकल्प के रूप में मजबूत करें। भाजपा सांप्रदायिकता नीति देशभर में लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी बीजेपी की तरह प्रदेश में नीतियां लागू कर रही है।

CPIM राज्य सचिव ओंकार शाद ने कहा किन आज से विशाल रैली के साथ CPIM के 18वें राज्य सम्मेलन की शुरुआत हुई है। तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश के किसानों, बागवानों,मजदूरों , नोजवानों ,छात्रों, दलितों व महिलाओं के मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular