Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशश्मशान घाट पर फहराया गया तिरंगा: डोम समाज ने मनाया गणतंत्र...

श्मशान घाट पर फहराया गया तिरंगा: डोम समाज ने मनाया गणतंत्र दिवस, संविधान और देश के प्रति जताई प्रतिबद्धता – Ghazipur News


जय संविधान, जय जवान, जय किसान’ के नारे से गूंजा गांव।

गाजीपुर में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक अनूठी पहल देखने को मिली। मित्रसेन प्रधान अंत्येष्टि स्थल पर सभूति राज डोम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

.

इस दौरान ‘जय संविधान, जय जवान, जय किसान’ के नारे गूंजे और ढोल-नगाड़ों की थाप ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

संविधान के महत्व पर प्रकाश

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व प्रधान अविनाश प्रधान ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान ने समाज में व्याप्त अस्पृश्यता को समाप्त कर सभी को समान अधिकार प्रदान किए हैं। साथ ही उन्होंने मां गंगा की स्वच्छता पर भी जोर दिया।

फहराया गया तिरंगा

पर्यावरण संरक्षण में योगदान

श्मशान घाट के योगदान का जिक्र करते हुए बताया गया कि अब तक दस हजार से अधिक शवों को गंगा में प्रवाहित होने से रोका गया है। यह स्थल न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे रहा है, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं को अंतिम संस्कार की सुविधा भी प्रदान कर रहा है।

कार्यक्रम में शामिल लोग

कार्यक्रम में ओम प्रकाश, सुवाष, पौवा, सुरेश, धीरज यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सुनील प्रधान लालू ने कार्यक्रम का संचालन किया और ग्राम प्रधान सुनीता गिरि द्वारा भेजे गए मिठाई के वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular