मैडम नमस्ते, आप एक एक्सट्रा औरा वाली महिला हैं। खूबसूरत होने के साथ आपकी सीरत बहुत अच्छी है। यानी आप कंप्लीट वुमन हैं। मुझे आपकी पर्सनेलिटी पर आपकी यह जॉब अच्छी नहीं लगती। सपा की सरकार बनती है तो में आपको चीफ मिनिस्टर कोटे से डेपुटेशन के आधार पर IAS बनवाने की कोशिश करूंगा। ये मैसेज मथुरा में सपा नेता और अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव डॉ. राजन रिजवी ने वॉट्सऐप पर 38 साल की महिला बैंककर्मी को भेजा। बार-बार मैसेज से असहज और परेशान होकर बैंककर्मी ने पुलिस से शिकायत करके मंगलवार को कोतवाली में FIR दर्ज कराई। मामला सामने आने के बाद सपा ने आनन-फानन में डॉ. राजन रिजवी को पद से हटा दिया। वहीं, अखिल भारत हिंदू महासभा ने इसे ‘लव जिहाद’ का शिकार बनाने की कोशिश बताया। कहा- अगर पुलिस ने एक्शन नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा। मॉर्निग वॉक के दौरान हुई मुलाकात, पूरा मामला पढ़िए… सपा नेता ने बैंककर्मी महिला को वॉट्सऐप पर जो लिखा, उसे हूबहू पढ़िए… महिला ने FIR में जो आरोप लगाए, वो पढ़िए… हिंदूवादी संगठनों ने सीओ से मुलाकात की इस मामले को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने बैठक कर नाराजगी जताई। संगठन के पदाधिकारियों ने महिला और उनके पति के साथ सीओ सिटी आशना चौधरी से मुलाकात की। सीओ सिटी ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।अखिल भारत हिंदू महासभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित संजय हरियाणा ने बताया- सपा नेता डॉ. राजन रिजवी वॉट्सऐप मैसेज भेजकर हिंदू महिला को परेशान कर रहे थे। इससे समाज में नाराजगी है। हिंदूवादी नेता बोलीं- सपा नेता की मानसिकता जिहादी ———————— ये भी पढ़िए…. भाजपा साथ नहीं देगी तो संसद में शून्य होगी बसपा:राज्यसभा की 10 सीटों पर अक्टूबर में चुनाव; भाजपा को 8, सपा को 2 सीटें मिलनी तय राज्यसभा में यूपी कोटे की 31 सीटें हैं। इनमें से 10 सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर, 2026 को खत्म हो जाएगा। इन सीटों पर अक्टूबर में चुनाव होगा। आमतौर पर निर्वाचन आयोग सीटें खाली होने से करीब एक महीने पहले चुनाव प्रक्रिया शुरू करता है। माना जा रहा है कि 20 से 30 अक्टूबर के बीच राज्यसभा चुनाव हो सकते हैं। विधानसभा में सदस्य संख्या के लिहाज से भाजपा को 8 और सपा को 2 सीटें मिलना तय है। राज्यसभा में अभी सपा के एक सांसद हैं। यानी एक सीट का फायदा होगा। पूरी खबर पढ़िए…