हादसे के बाद फ्लाइओवर पर मौजूद पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली।
हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा में फ्लाईओवर पर खड़े एक खराब ट्रक को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से आ रहे एक कैंटर ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ड्राइवर नीचे गिरकर घायल हो गया। वहीं हादसे के चलते रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
.
दीवार पर चढ़ा ट्रैक्टर का अगला हिस्सा
जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्राली ड्राइवर करनाल जिले से पराली लेकर नोएडा जा रहा था। जैसे ही वह देर शाम के समय पानीपत जिले के समालखा के फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो एक कैंटर ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। जिसके कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान ट्रैक्टर का अगला हिस्सा फ्लाईओवर की दीवार पर चढ़ गया। सौभाग्य से ट्रैक्टर ड्राइवर फ्लाईओवर से नीचे नहीं गिरा, उसे मामूली चोटें आई।
ट्रैक्टर पुलिस ने यातायात करवाया सुचारू
ड्राइवर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर वाहनों का जाम लग गया। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राली को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि अब यातायात सामान्य हो गया है।