Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeहरियाणासिरसा में कोविड का तीसरा केस मिला: पंजाब के बठिंडा के...

सिरसा में कोविड का तीसरा केस मिला: पंजाब के बठिंडा के अस्पताल में कराया इलाज, टेस्ट में पॉजिटिव, होम आइसोलशन रखा – Sirsa News



सिरसा के सिविल अस्पताल में काेविड मरीजों के लिए बनाया गया आइसोलेशन वार्ड।

सिरसा में कोविड का तीसरा केस मिला है। यह कोविड का मरीज डबवाली का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मरीज ने पंजाब के बठिंडा के अस्पताल से किसी बीमारी का इलाज कराया है। वहीं पर टेस्ट करवाने पर पॉजिटिव पाया गया है। फिलहाल मरीज को होम आइसोलेशन पर

.

सीएमओ डॉ. महेंद्र भादू ने बताया कि सिरसा जिले में पिछले चार दिनों में अब तक कोविड के तीन केस मिल चुके है। इनमें से दो केस सिरसा में और एक केस डबवाली में पाया गया है। इनमें एक पुरुष व दो महिलाएं है। एक मरीज की हिस्ट्री गुरुग्राम की मिली है। जो यहां पर पॉजिटिव आने के बाद होम आइसोलेशन किया हुआ है। दूसरे मरीज की हिस्ट्री दिल्ली की मिली है। तीसरा डबवाली का मरीज पंजाब के बठिंडा में निजी अस्पताल में उपचार करा रहा था। वहीं पर वह पॉजिटिव पाया गया है। तीनों ही मरीज ठीक है और होम आइसोलेटड है।

सीएमओ ने बताया कि गुरुग्राम की हिस्ट्री मिलने वाले मरीज का होम आइसोलेशन का सात दिन का ट्रीटमेंट भी पूरा हो गया है। अभी सप्ताह या 10 दिन में मरीज ठीक हो रहे हैं। उनके परिवार में रहने वाले संपर्क में आए लोगों के भी टेस्ट करवाए गए हैं, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ ने आमजन से अपील की है कि इन दिनों कोविड को देखते हुए भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें। ऐसी जगहों से परहेज करे। अगर उनको संदिग्ध लक्षण है तो अपना कोविड टेस्ट करवाए। जैसे तेज बुखार या जुकाम की शिकायत हो।

प्रीत नगर की रहने वाली है महिला

जिले में मंगलवार को जो दूसरा केस मिला था, वह 57 साल की महिला सिरसा के प्रीत नगर की रहने वाली है। महिला दो दिन पहले दिल्ली से आई थी। यहां आने पर बुधवार को सिविल अस्पताल में महिला का कोरोना टेस्ट करवाया गया। वह दो दिन पहले ही दिल्ली से आई थी। महिला का रैपिड टेस्ट करवाया था। उसी में वह कोरोना पॉजिटिव मिली है। महिला को खांसी-जुकाम की शिकायत है।

पहले व्यक्ति मिला था संक्रमित

इससे पहले एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला था। अभी उस मरीज को होम आइसोलेशन रखा गया है। उनके परिजनों के भी कोरोना सैंपल टेस्ट करवाए गए है, बाकी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

सिविल अस्पताल में यह है कोविड की सुविधाएं

सिरसा के सिविल अस्पताल में आरटीपीसीआर और रैपिट टेस्ट दोनों तरह के टेस्ट किए जा रहे हैं। अगर कोई संदिग्ध मरीज आता है तो उसका लक्षण देखकर ही टेस्ट कर रहे हैं। गंभीर मरीज को ही अस्पताल में दाखिल किया जाएगा। बाकी सामान्य मरीजों को होम आइसोलेशन पर रखकर दवा मुहैया करवाई जाएगी। सिविल अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए 10 बेड की व्यवस्था की हुई है और वेंटिलेटर सहित ऑक्सीजन प्लांट भी सुचारू है। अभी तक किसी मरीज को ऑक्सीजन पर नहीं रखा गया है।

मास्क पहनने पर सख्ती नहीं

सीएमओ डा. भादू बोले कि इसमें लोगों को प्राथमिक तौर पर दूर रहने की एहतियात बरतने की हिदायत दी गई। सरकार की ओर से भीड़-भाड़ वाली जगह पर पाबंधियां नहीं लगाई गई है और न ही मास्क पहनने पर सख्ती नहीं की गई है। कोई गाइडलाइन नहीं आई है।

सीएमओ डा. भादू बोले कि कोविड वेरिएंट बार-बार कुछ असर डालता है। जिनकी हम्यूनिटी ठीक है, वो जल्दी रिकवरी कर रहे हैं। जिनकी हम्यूनिटी कमजोर है, उन पर इसका असर लंबा रहता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular