Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeहरियाणासिरसा में डीसी ने किया ओटू हेड का निरीक्षण: बोले-घग्गर नदी...

सिरसा में डीसी ने किया ओटू हेड का निरीक्षण: बोले-घग्गर नदी में बाढ़ की आशंका, 30 जून तक तटबंधों को मजबूत करने का लक्ष्य – rania News



डीसी शांतनु शर्मा व सीईओ सुभाष चंद्र ने ओटू हेड का किया औचक निरीक्षण करते हुए।

सिरसा के रानियां में जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा और जिला परिषद के सीईओ सुभाष चंद्र ने शनिवार ओटू हेड का औचक निरीक्षण किया। घग्गर नदी में बरसाती पानी से बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया।

.

सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप शर्मा ने अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। पहाड़ी इलाकों में इसी महीने होने वाली तेज बारिश के कारण घग्गर नदी का जल स्तर बढ़ने की आशंका है। इससे सिरसा-फतेहाबाद क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।

30 जून तक तटबंधों को मजबूत करने का लक्ष्य

सरकार ने 30 जून तक तटबंधों को मजबूत करने का लक्ष्य रखा है। निरीक्षण के दौरान जिला उपायुक्त ने हेड पर लगे गेट और डाउन स्ट्रीम में चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा की। कुछ कमियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने हिसार ड्रेन के नवनिर्माण का भी निरीक्षण किया। यह निर्माण कार्य पिछले कुछ समय से विवादों में है। इसी कारण जिला उपायुक्त और सीईओ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

टूटी पाइपों की रिपेयरिंग नहीं

हिसार ड्रेन के निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने के कारण पाइपें टूट चुकी हैं जिनकी लंबा समय बीत जाने के बाद भी रिपेयर नहीं हो पाई है। यह मामला भी जिला प्रशासन के पास जांच के लिए पहुंचा हुआ है। किसान नेता लखविंदर सिंह औलख ने इस मुद्दे को गंभीरता से उजागर किया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular