Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसुल्तानपुर जेल में पॉक्सो के दोषी कैदी की मौत: अस्पताल में...

सुल्तानपुर जेल में पॉक्सो के दोषी कैदी की मौत: अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, 4 माह पहले मिली थी 10 साल की सजा – Sultanpur News


सुलतानपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुल्तानपुर जिला कारागार में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान दोस्तपुर थाना क्षेत्र के जयचंद्रपुर निवासी शब्बीर अहमद (35) के रूप में हुई है।

शब्बीर को बीती रात सांस लेने में तकलीफ हुई। जेल प्रशासन ने उसे तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। जेल प्रशासन ने परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शब्बीर पर वर्ष 2020 में मोतिगरपुर थाने में अपहरण, बलात्कार और पॉस्को एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। विशेष न्यायाधीश ने 13 फरवरी 2023 को उसे दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी।

मृतक के पिता रमजान अहमद ने बताया कि उन्हें सुबह जेल से फोन आया था। जब वे अस्पताल पहुंचे तो उनके बेटे की मौत हो चुकी थी। नगर कोतवाल धीरज कुमार के अनुसार शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular