Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसुल्तानपुर में महिला किया सुसाइड का प्रयास: VIDEO बयान में बोली-दादी...

सुल्तानपुर में महिला किया सुसाइड का प्रयास: VIDEO बयान में बोली-दादी के ताने से परेशान होकर ब्लेड से काटा गला, अस्पताल में भर्ती – Sultanpur News


सुलतानपुर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुल्तानपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कल्याणपुर अंडरपास के पास एक महिला को लहूलुहान हालत में पाया गया। शनिवार रात करीब 9:30 बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर पहुंचाया। गंभीर स्थिति के कारण डॉक्टरों ने उसे अम्बेडकर नगर रेफर कर दिया।

पीड़िता की पहचान जफरपुर निवासी अर्चना (35) के रूप में हुई, जो संजय कुमार की पत्नी हैं। पुलिस को दिए अपने बयान में अर्चना ने बताया कि उसकी दादी उसे बच्चा न पैदा कर पाने के लिए ताने देती थीं। इसी कारण गुस्से में उसने ब्लेड से अपना गला काट लिया। उसने यह भी बताया कि घटना से पहले उसने अपने पति से बात की थी, जो मुंबई में रहते हैं।

एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि महिला का इलाज जारी है। उनके अनुसार महिला की स्थिति स्थिर होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular