Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeराज्य-शहरसैन्य प्रशिक्षण के बाद नगर लौटे जवान का स्वागत: आगर मालवा...

सैन्य प्रशिक्षण के बाद नगर लौटे जवान का स्वागत: आगर मालवा में लाल माता मंदिर में दर्शन के बाद निकली यात्रा, माता-पिता को सलामी दी – Agar Malwa News



आगर मालवा में भारतीय सेना के जवान समरथ प्रजापत का शनिवार को स्वागत किया गया। समरथ 7 माह 10 दिन की सैन्य ट्रेनिंग पूरी कर अपने नगर लौटे।

.

उन्होंने सबसे पहले लाल माता मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद राष्ट्रगीतों की धुन पर स्वागत यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों के साथ भारत माता की जय के नारे लगे। नगरवासियों ने मुख्य मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।

माता-पिता को दी सलामी, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

चौराहे पर पहुंचकर समरथ ने माता-पिता को सलामी दी। मां ने उन्हें गले लगाया। समरथ ने पिता के सिर पर सेना की टोपी पहनाई। उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और साथियों से गले मिले।

कार्यक्रम में राव राजेंद्र सिंह दरबार, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। हिंदू-मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने जय हिंद के नारे लगाए। नगरवासियों ने समरथ को उज्ज्वल सैन्य भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular