हरियाणा के सोनीपत में प्लाट के विवाद को लेकर एक परिवार के लोगों के साथ जमकर मारपीट की गई। हमलावरों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा। इस बीच स्कूटी, मोटरसाइकिल, रेहड़ी व कोल्हू में तोड़ फोड़ भी की गई। इस दौरान जो भी सामने आया, उसी पर कुल्हाड़ी की मूंज व लाठी-ड
.
मुरथल गांव की बस्ती झीलपुकसरा मे रहने वाले हर स्वरूप ने बताया कि भतीजे सुनील व कर्मवीर और उसके परिवार वालों के साथ प्लाट को लेकर कोर्ट में केस चला हुआ है। सोमवार को कर्मवीर और उसके अन्य परिवार के सदस्य प्लाट की नींव भर रहे थे। इस पर भतीजे सुनील ने इनको नींव भरने से रोका। इस पर कर्मवीर, सतीश, जय भगवान, प्रिंस, यश, जगबीर, विजेंद्र, वीरेंद्र, रतन कुवार, चीकू, लाली, ललिता व करमवीर ने झगड़ा शुरू कर दिया।
उसने बताया कि इन लोगों ने सुनील व रामेश्वरी पर हमला कर दिया। सुनील को सिर व पाशु में व शरीर के अन्य अन्य जगहों पर कर्मवीर ने अपने हाथ में ली हुई कुल्हाड़ी की मूंज से चोटे मारी हैं। रामेश्वरी के बाएं पैर पर प्रिंस ने कस्सी से चोटे मारी। अन्य सभी सदस्यों में भी सुनील व रामेश्वरी को नीचे गिराकर लात घुंसों व डंडों से बुरी तरह से पीटा।
सुनील व रामेश्वरी को संजू इलाज के लिए ले जा रहा था तो संदीप भी उनके पास आ गया। हर स्वरूप ने बताया कि जब वह अपने घर जाने लगा तो हमलावरों ने उसे भी रास्ते में रोक लिया। उसे भी इन लोगों ने बुरी तरह से पीटा। भाई गोवर्धन व भतीजे हुकुमचंद व अंकित उसे छुड़वाने की कोशिश की थी तो उन पर भी हमला कर दिया गया। सभी को कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों से चोटें मारी गई। उनकी मोटरसाइकिल, स्कूटी (विकी), रेहड़ी व कोल्हू को भी तोड़ दिया। इसके बाद हमलावर धमकी देकर भाग गए।
घायलो काे अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से सुनील वह उसकी मां को इलाज के लिए PGI रोहतक व खानपुर रेफर कर दिया गया। अन्य को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामने में हर स्वरूप की शिकायत पर 11 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 191(3),190,126,351(2),115,324(4) BNS में केस दर्ज किया गया है।