सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जीरापुर अस्पताल ले जाया गया।
राजगढ़ में सोमवार सुबह माचलपुर रोड स्थित धतुरिया गांव के पास महादेव बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जीरापुर अस्पताल ले जाया गया।
.
इनमें से 10 से ज्यादा यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी। अचानक स्टेयरिंग लॉक होने से ये दुर्घटना हुई।
बस संचालक के खिलाफ जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार आर.पी. सिंह ठाकुर, एसडीओपी आनंद राय और टीआई प्रदीप गोलिया मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने राहत कार्य शुरू कराया। प्रशासन ने बस संचालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।