Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeदेशहरियाणवी मॉडल की हत्या से पहले का VIDEO: बॉयफ्रेंड ने चाकू...

हरियाणवी मॉडल की हत्या से पहले का VIDEO: बॉयफ्रेंड ने चाकू से गला रेतकर मारा, टैटू से लाश पहचानी; कत्ल की वजह सामने आई – Panipat News


हरियाणवी मॉडल की बॉयफ्रेंड सुनील संग जाते की आखिरी सीसीटीवी फुटेज, जो कि अहर गांव की बताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। इनसेट में मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की फाइल फोटो।

हरियाणा के पानीपत की रहने वाली मशहूर हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश रविवार सुबह सोनीपत में नहर से बरामद हुई। हाथ और छाती पर बने टैटू से शीतल की पहचान हुई।

.

वह 2 दिन पहले पानीपत स्थित अपने घर से एल्बम की शूटिंग के लिए निकली थी। शीतल की बहन नेहा ने कहा कि शनिवार (14 जून) को उसने वीडियो कॉल की थी। जिसमें शीतल ने कहा कि उसका बॉयफ्रेंड उसे पीट रहा है। वह उसे जबरन साथ ले जाने की कोशिश कर रहा है।

इसके बाद कॉल कट गई। पुलिस ने शीतल के बॉयफ्रेंड सुनील को पानीपत के अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी कार शनिवार देर रात पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में पड़ी मिली थी। जिसमें से उसे लोगों ने निकाल लिया। हालांकि शीतल उस कार में नहीं थी।

पानीपत के SP भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी सुनील पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में उसने कबूल लिया कि चाकू मारकर मॉडल की हत्या की। इसके बाद डेडबॉडी नहर में फेंक दी। फिर खुद को बचाने के लिए कार समेत नहर में कूदने की प्लानिंग रची। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस सोर्सेज के मुताबिक आरोपी बॉयफ्रेंड को शक था कि शीतल किसी और से बात करती है। वह शीतल से बातचीत और मिलना चाहता था लेकिन शीतल उससे किनारा कर रही थी। इसी को लेकर उनका झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने कार में ही शीतल की हत्या कर दी।

मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की फाइल फोटो।

वहीं अब शीतल के कत्ल से पहले का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें शीतल और सुनील सामान लेकर कार से जाते दिखाई दे रहे हैं। यह फुटेज रात 10 बजकर 5 मिनट की है। बहन नेहा के मुताबिक रात साढ़े 11 बजे शीतल ने उसे वीडियो कॉल की। इसके बाद रात डेढ़ बजे सुनील की कार नहर से मिली। इससे स्पष्ट है कि इसी बीच शीतल की हत्या की गई।

पुलिस भी मान रही, आखिरी बार सुनील के साथ ही थी शीतल सोनीपत पुलिस ने बताया कि शीतल आखिरी बार इसराना गांव के रहने वाले सुनील के साथ ही थी। शुरूआती जांच में यह सामने आया कि शीतल आखिरी बार सुनील के साथ ही देखी गई थी। सुनील अस्पताल में है। इस बारे में पानीपत डीएसपी सतीश वत्स ने कहा कि मामले की जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनील के खिलाफ शीतल की तरफ से पहले भी कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं। लेकिन, उन मामलों में क्या रहा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

कत्ल से पहले CCTV फुटेज में दिख रही शीतल

गाड़ी में सामान रखते सुनील और शीतल। इस दौरान दोनों सामान्य नजर आ रहे हैं।

गाड़ी में सामान रखते सुनील और शीतल। इस दौरान दोनों सामान्य नजर आ रहे हैं।

इसके बाद शीतल और सुनील कार में सवार हो गए।

इसके बाद शीतल और सुनील कार में सवार हो गए।

फिर दोनों वहां से कार में बैठकर चले गए।

फिर दोनों वहां से कार में बैठकर चले गए।

2 दिन पहले शूटिंग के लिए गई थी मॉडल नेहा ने बताया कि शीतल उसके ही साथ रहती थी। वह हरियाणवी एल्बम में बतौर मॉडल का काम करती थी। 14 जून को गांव अहर में शूटिंग के लिए गई थी। जहां से वह वापस नहीं आई। इसके बारे में पता किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। सोनीपत में शीतल उर्फ सिमी चौधरी का पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका है। फोरेंसिक एक्सपर्ट सोनीपत में न होने के चलते शव को खानपुर भेज दिया गया है। जहां शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इस हालत में मिली मॉडल की लाश…

सोनीपत पुलिस ने नहर से निकाली मॉडल शीतल की लाश।

सोनीपत पुलिस ने नहर से निकाली मॉडल शीतल की लाश।

मॉडल शीतल की कलाई पर बना विशाल नाम का टैटू।

मॉडल शीतल की कलाई पर बना विशाल नाम का टैटू।

मॉडल शीतल की छाती पर बना टैटू और गले पर चाकू से काटने का निशान।

मॉडल शीतल की छाती पर बना टैटू और गले पर चाकू से काटने का निशान।

मॉडल की PHOTOS…

सिम्मी के मॉडलिंग वाले हरियाणवी गाने ‘जन का जाड्‌डा का’ VIDEO

मॉडल सिम्मी के बॉयफ्रेंड को लेकर बहन ने क्या कहा….

  • मॉडल का तलाक हुआ, एक बच्चा : नेहा ने बताया वह मूल रूप से गांव खलीला माजरा की रहने वाली है। हाल में वह सतकरतार कॉलोनी में रहती है। वे 4 बहनें और एक भाई हैं। बहनों में सबसे छोटी बहन शीतल (24) ही थी। शीतल तलाकशुदा है। उसका एक बच्चा है, जोकि अपने पिता के साथ ही रहता है।
  • होटल में हुई थी सुनील से दोस्ती: नेहा ने बताया कि शीतल इसराना के रहने वाले सुनील के करनाल के मॉडल टाउन में स्थित होटल सुकून में काम करती थी। इसी दौरान उसने शूटिंग भी करनी शुरू की थी। करीब 6 माह पहले से ही शीतल शूटिंग करने लगी थी। उसने कई गानों में शूटिंग की है। होटल में काम करने के दौरान ही सुनील ने शीतल के साथ दोस्ती की थी।
  • शादीशुदा होने की बात पता चली, काम छोड़ा: नेहा ने बताया कि इसके बाद सुनील उससे शादी करने की बात कहने लगा। इस बीच शीतल को पता चला कि सुनील पहले से ही शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं। इसके बाद शीतल ने उसे मना कर दिया और होटल में काम भी करना बंद कर दिया, लेकिन सुनील ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।
  • शूटिंग वाली जगह पहुंच कर सुनील ने मारपीट की: नेहा ने बताया कि 14 जून की रात डेढ़ बजे शीतल ने उससे वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की थी। इस दौरान उसने बताया था कि वह काम से निकल रही है और घर आ रही है। सुनील यहां भी पहुंच गया है और उसने उसके साथ मारपीट भी की है। उसकी गर्दन पर चोट भी मारी है। वह उसे जबरन उसके साथ चलने के बारे में कह रहा है।
  • शीतल ने कहा, थोड़ी देर में आऊंगी, फिर संपर्क टूट गया: हालांकि शीतल ने कुछ ही देर में घर पहुंचने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद से उससे संपर्क टूट गया। रविवार को कार नहर में मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद कहानी का पता लगा।
ये तस्वीर आरोपी सुनील की है, जिसे गिरफ्तारी से पहले पानीपत के अस्पताल में भर्ती किया गया था।

ये तस्वीर आरोपी सुनील की है, जिसे गिरफ्तारी से पहले पानीपत के अस्पताल में भर्ती किया गया था।

14-15 जून की रात सुनील की यह कार नहर से निकाली गई थी।

14-15 जून की रात सुनील की यह कार नहर से निकाली गई थी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular