Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeहरियाणाहरियाणा के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट: 12 डिग्री तक...

हरियाणा के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट: 12 डिग्री तक गिरा तापमान; हिसार में सबसे ज्यादा 92.8 MM बरसात, 19 को आएगा प्री-मानसून – Hisar News


हिसार में मंगलवार को हुई बारिश के दौरान निकलते वाहन।

हरियाणा में बारिश का दौर शुरू हो गया है जो लगातार 19 जून तक चलेगा। 19 से हरियाणा में प्री-मानसूनी हवाएं एक्टिव हो जाएंगी। आगामी दिनों में हरियाणा के उत्तर-पूर्वी इलाकों में अधिक बारिश देखने को मिल सकती है।

.

मौसम विभाग के अनुसार आज 50 प्रतिशत तक बारिश उत्तर पूर्वी हरियाणा के इलाकों में हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश के साथ-साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

हिसार में सबसे अधिक बारिश हुई

पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में बारिश का अनुमान है। वहीं इससे पहले मंगलवार को 14 जिलों में बारिश देखने को मिली थी। हिसार में सबसे ज्यादा 92.8 MM बारिश तो वहीं रेवाड़ी में 74.5 MM,महेंद्रगढ़ में 43.8 MM, मेवात में 30.0 MM, गुरुग्राम में 26.7 MM और भिवानी में 24.0 MM बारिश दर्ज की गई।

हरियाणा में आगामी दिनों में मौसम को लेकर आईएमडी की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।

20 जून के बाद बारिश का दूसरा दौर आएगा मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 20 जून के बाद कभी भी प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है। हालांकि हरियाणा में मानसून 29 जून को एंट्री करता है, मगर संभावना है कि मानसून 4 से 5 दिन पहले एंट्री कर सकता है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा है कि पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके कारण 19 जून तक हरियाणा का मौसम इसी प्रकार बना रह सकता है।

कल कहां कितनी बारिश होगी कल 19 जून को अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में 75 से 100 प्रतिशत तक बारिश की संभावना बन रही है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, मेवात और गुरुग्राम में 25 प्रतिशत तक बारिश के चांस हैं। इसके अलावा पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular