Thursday, June 26, 2025
Thursday, June 26, 2025
Homeदेशहरियाणा में ससुर ने रेप कर बहू का गला घोंटा: फिर...

हरियाणा में ससुर ने रेप कर बहू का गला घोंटा: फिर बेटे के साथ मिलकर लाश गड्‌ढे में दफनाई, पुलिस पूछताछ में खुलासा किया – Faridabad News


आरोपी ससुर भूप सिंह को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हरियाणा के फरीदाबाद में विवाहिता की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। विवाहिता की हत्या से पहले उसको खाने में नींद की गोलियां खिलाई गईं। इसके बाद रात को उससे ससुर भूप सिंह ने रेप किया। रेप के बाद ससुर ने चुन्नी से गला घोंट कर नवविवाहिता

.

क्राइम ब्रांच की पूछताछ में ससुर भूप सिंह ने ये खुलासे किए हैं। बुधवार को पुलिस ने भूप सिंह की पत्नी सोनिया को भी गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, भूप सिंह को गुरुवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। अभी विवाहिता का पति फरार है।

महिला की 2 साल पहले कपड़ा कारोबारी अरुण के साथ शादी हुई थी।

अब सिलसिलेवार ढंग से पूरी कहानी पढ़िए…

2 साल पहले शादी हुई, पैसों को लेकर झगड़ा UP के जिला फिरोजाबाद की रहने वाली युवती (23) की शादी 2023 में फरीदाबाद के रोशन नगर में रहने वाले कपड़ा व्यापारी अरुण सिंह से हुई। पुलिस के मुताबिक ससुराल वाले शादी के बाद ही विवाहिता को मायके से पैसे लाने के लिए कहते थे। विवाहिता ने पैसे लाने से मना किया तो झगड़ा बढ़ गया। तलाक तक की नौबत आ गई। ऐसे में ससुराल वालों ने 15 अप्रैल को विवाहिता को मारने की योजना बनाई।

पति ने नींद की गोलियां खिलाई क्राइम ब्रांच की जांच में खुलासा हुआ है कि विवाहिता की हत्या की प्लानिंग में ससुर भूप सिंह, बहन काजल, भूप सिंह की पत्नी सोनिया और बेटा अरुण सिंह शामिल है। योजना के तहत ही 15 अप्रैल को विवाहिता की सास सोनिया को उत्तर प्रदेश के एटा में भांजी की शादी में भेज दिया। जबकि अरुण ने 21 अप्रैल की रात अपनी पत्नी और बहन को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दी। बहन ग्राउंड फ्लोर पर बने अपने कमरे में गहरी नींद में सो गई और पत्नी अपने बेडरूम में थी। नींद की गोलियों की वजह से वह बेसुध थी।

ससुर की निशानदेही पर पुलिस ने विवाहिता का शव बरामद किया था।

ससुर की निशानदेही पर पुलिस ने विवाहिता का शव बरामद किया था।

ससुर ने गला घोंटने से पहले रेप किया तय यह हुआ था कि ससुर अकेला ही बहू की हत्या करेगा। इसलिए बेटा ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे में चला गया। देर रात ससुर बहू के कमरे में घुसा। वह चुन्नी से उसका गला घोंटने की तैयारी में था कि इस दौरान उसकी नीयत खराब हो गई। उसने हत्या से पहले बेसुध बहू के साथ रेप किया, फिर उसका गला घोंट दिया। उसने रेप वाली बात बेटे और पत्नी को नहीं बताई थी।

गली में गड्‌ढा खोदकर दफनाई लाश कुछ देर बाद बेटे को ऊपर कमरे में बुलाया। दोनों ने शव को सीढ़ियों से नीचे उतारा और पहले से गली में खोदे गए गड्ढे में फेंक दिया। ऊपर से ईंट व मिट्टी डाल दी। गड्ढा शव दफनाने के लिए ही खोदा गया था। आसपास के लोगों को बताया कि यह सीवरेज के लिए है।

बहू के गायब होने की अफवाह फैलाई अगले दिन यानी 22 अप्रैल को गली में यह अफवाह फैला दी कि बहू कहीं गायब हो गई है। कई दिन परिवार उसकी तलाश करने का ड्रामा करता रहा। 24 अप्रैल को पल्ला थाने में बहू के गुमशुदा होने की शिकायत दी। 25 अप्रैल को पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया।

विवाहिता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजती पुलिस।

विवाहिता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजती पुलिस।

मायके वालों को शक हुआ, पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचे इसी बीच विवाहिता के मायके वाले उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। उन्होंने आस-पड़ोस से पूछताछ की। मायके वालों को पहले से ही ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का शक था। ऐसे में वह ससुराल वालों से पूछताछ करने के लिए थाने के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन सुनवाई न होने के बाद पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचे।

पूछताछ में जुर्म कबूल किया, 21 जून को लाश बरामद की कमिश्नर के आदेश के बाद पुलिस ने विवाहिता के ससुर को हिरासत में लिया। उसने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया। 20 जून को पुलिस ने ससुर की निशानदेही पर विवाहिता की लाश बरामद की। 21 जून को पुलिस ने ससुर की गिरफ्तारी बताई।

रिमांड के दौरान पूरी सच्चाई बताई पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले की सही जांच के लिए ये केस DLF क्राइम ब्रांच को सौंपा गया। क्राइम ब्रांच ने 23 जून को भूप सिंह को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान उसने पूरी सच्चाई बताई। अब रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को दोबारा से कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular