Wednesday, March 26, 2025
Wednesday, March 26, 2025
Homeराज्य-शहरहवाओं का असर...: 72 घंटे में 0.2 डिग्री ही बढ़ सका...

हवाओं का असर…: 72 घंटे में 0.2 डिग्री ही बढ़ सका दिन का पारा – Bhopal News


बादल और बूंदाबांदी का दौर गुजरने के बाद 72 घंटे में दिन के तापमान में केवल 0.2 डिग्री का इजाफा हुआ। 24 घंटे में रात के तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट हो गई। इसकी वजह बताते हुए मौसम वैज्ञानिक वीरेंद्र सिंह यादव कहते हैं कि अभी हवा का रुख उत्तर-पश्चि

.

धूप निकलने के बावजूद तपिश ज्यादा नहीं हो रही है। रविवार को दिन का तापमान 35.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा। पिछले दो दिन से दिन में पारा अधिकतम 34.9 डिग्री तक ही पहुंच सका था। रात का तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा। 24 घंटे पहले रात का तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

अगले तीन-चार दिन धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान – यादव ने बताया कि मिल रहे संकेतों के मुताबिक अगले तीन या चार दिन तक दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। दिन का तापमान 37 या 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। रात का तापमान 19 या 20 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इसकी वजह यह है कि अभी ऐसा कोई मौसमी सिस्टम नहीं है जिससे मौसम में बड़ा बदलाव हो।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular