हवाओं की दिशा बदलने से कानपुर में गर्मी से मिली राहत।
कानपुर में भीषण गर्मी से अगले 3 दिनों तक राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ आने और हवाओं की दिशा बदलने से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया था, वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 4 डिग्री
.
रात में चली ठंडी हवाओं ने दी राहत मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं की दिशा बदलने से गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं शुक्रवार रात चली ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से और भी ज्यादा राहत दी। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक होकर 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गर्मी के लिए रहना होगा तैयार मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि ये राहत 2 से 3 दिनों की है। लेकिन अब गर्मी के लिए लोगों को तैयार रहना पड़ेगा। अप्रैल में तापमान 40 डिग्री तक जाएगा। हालांकि 2 से 3 अप्रैल के बीच कानपुर समेत आसपास के जिलों में बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार न के बराबर हैं।