Homeउत्तर प्रदेशहवाओं की दिशा बदलने से बदला मौसम का मिजाज: अगले 3...

हवाओं की दिशा बदलने से बदला मौसम का मिजाज: अगले 3 दिनों तक गर्मी से मिलेगी हल्की राहत; 4 डिग्री तक गिरा तापमान – Kanpur News



हवाओं की दिशा बदलने से कानपुर में गर्मी से मिली राहत।

कानपुर में भीषण गर्मी से अगले 3 दिनों तक राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ आने और हवाओं की दिशा बदलने से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया था, वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 4 डिग्री

.

रात में चली ठंडी हवाओं ने दी राहत मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं की दिशा बदलने से गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं शुक्रवार रात चली ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से और भी ज्यादा राहत दी। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक होकर 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गर्मी के लिए रहना होगा तैयार मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि ये राहत 2 से 3 दिनों की है। लेकिन अब गर्मी के लिए लोगों को तैयार रहना पड़ेगा। अप्रैल में तापमान 40 डिग्री तक जाएगा। हालांकि 2 से 3 अप्रैल के बीच कानपुर समेत आसपास के जिलों में बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार न के बराबर हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version