अर्बन स्टेट-II स्थित मकान जहां से चोरी हुई।
हिसार के अर्बन स्टेट-II में 40 लाख की चोरी हो गई। जिसमें साढे 8 लाख कैश और 33 तोला सोना और 1 किलो चांदी के जेवर शामिल हैं। घटना के समय परिवार मथुरा-वृंदावन घूमने गया था। आरोपी सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए।
.
पुलिस को दी शिकायत में मनिन्द्र अरोड़ा ने बताया कि वह अर्बन स्टेट-II का है और वह ठेकेदारी का काम करता है। 5 दिसंबर को शाम 6 बजे अपने परिवार सहित बहन से मिलने बहादुरगढ गए थे और वहां से मथुरा और वृन्दावन गए।
8 दिसंबर को शाम 7 बजे हिसार अपने मकान पर वापस आए। जहां मकान के दरवाजे का लॉक टूटा मिला और घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। हमने अपने गहने व पर्स चैक किया तो वह भी गायब थे।
33 तोला सोना व 1 किलो चांदी चोरी
इसके साथ ही घर से 8 लाख 65 हजार रूपए और सोने की 5 तोले की 6 अंगूठी, 3 गले के हार जिसका वजन 12 तोले, 8 तोले के 4 कड़े, 3 सोने की चैन सहित कुल 33 तोले के सोने के गहने गायब मिले। वही 1 किलो चांदी भी गायब है। अरोड़ा ने बताया कि घटना के बाद जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो कैमरे को डीवीआर भी साथ ले गए।