Thursday, May 1, 2025
Thursday, May 1, 2025
Homeहरियाणाहिसार में नाबालिग ने किया सुसाइड: पेड़ से लटका मिला शव,...

हिसार में नाबालिग ने किया सुसाइड: पेड़ से लटका मिला शव, दादी की मौके के बाद से परेशान था – Hisar News



हिसार में एक नाबालिग ने सुसाइड कर लिया। स्याहड़वा गांव के ईंट भट्ठे पर रहने वाले 16 वर्षीय प्रयांशु ने नहर किनारे एक पेड़ पर फांसी लगा ली। बुधवार सुबह 11 बजे बुरे गांव के पास उसका शव मिला। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब

.

मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किया और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार वालों को सौंप दिया। प्रयांशु उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रहने वाला था। पूरा परिवार स्याहड़वा गांव के ईंट भट्ठे पर रहता था, जहां वे कच्ची ईंट बनाने का काम करते थे। करीब ढाई महीने पहले प्रयांशु की दादी मंगिया का देहांत हो गया था। तब से वह मानसिक रूप से परेशान था और किसी से बात नहीं करता था।

बुधवार की सुबह वह बिना किसी को बताए ईंट भट्ठे से निकल गया। बाद में उसका शव बुरे गांव के पास नहर किनारे एक पेड़ पर लटकता मिला। सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular