Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeराज्य-शहरहोली मनाने मायके जा रही महिला सड़क हादसे का शिकार: सीधी...

होली मनाने मायके जा रही महिला सड़क हादसे का शिकार: सीधी में बिना संकेत वाले स्पीड ब्रेकर से हादसा; जिला अस्पताल में भर्ती – Sidhi News



सीधी के ग्राम डढ़िया में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक पर मायके जा रही उर्मिला कोल गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह अपने देवर राहुल कोल के साथ होली मनाने के लिए बघौर जा रही थी।

.

शाम करीब 5 बजे डढ़िया गांव के पास एक अनचिह्नित स्पीड ब्रेकर पर बाइक असंतुलित हो गई। इससे उर्मिला और राहुल दोनों बाइक से गिर गए। हादसे में उर्मिला के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया। अस्पताल में उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क पर स्पीड ब्रेकर का कोई संकेत नहीं था। इसी कारण वाहन चालक उसे देख नहीं पाए। ग्रामीणों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रशासन से सड़क पर उचित संकेतक लगाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि स्पीड ब्रेकर जरूरी है। लेकिन सुरक्षा संकेतों के बिना यह खतरनाक हो सकता है। इस घटना ने सड़क निर्माण में खामियों और प्रशासन की लापरवाही को उजागर किया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular