Saturday, June 7, 2025
Saturday, June 7, 2025
Homeराज्य-शहर13 मीटर चौड़ा होगा जुगल किशोर मंदिर मार्ग: पन्ना में 47...

13 मीटर चौड़ा होगा जुगल किशोर मंदिर मार्ग: पन्ना में 47 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया – Panna News


पन्ना में नगर पालिका सड़क के दोनों और जुगलकिशोर मंदिर मार्ग का 13 मीटर विस्तार करेगा। इसे लेकर प्रशासन ने 47 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन के भीतर अवैध कब्जा हटाने का निर्देश मिला है।

.

नगरपालिका प्रशासन ने पंचम सिंह चौराहा से बड़ा बाजार तक सड़क को 13 मीटर चौड़ा करने की योजना बनाई है। नगरपालिका ने अतिक्रमण वाले स्थानों पर लाल निशान अंकित कर दिए हैं।

नोटिस मिलने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। प्रभावित लोगों ने जिला कलेक्टर से मिलकर इस कार्रवाई का विरोध किया है।

मकानों पर प्रशासन ने लाल निशान लगाए।

नगरपालिका के सीएमओ शशिकपूर गढ़पाले के अनुसार, सभी अतिक्रमणकारियों को अपना जवाब और निर्माण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular