Saturday, June 7, 2025
Saturday, June 7, 2025
Homeझारखंड14 जिलों में हल्के से मध्यम आज बारिश: झारखंड का पारा...

14 जिलों में हल्के से मध्यम आज बारिश: झारखंड का पारा 35 से 38 के बीच, बादल-बारिश से मिल रही राहत, अब 20 जून तक मानसून प्रवेश – Ranchi News


लगातार हो रही बारिश की वजह से इस साल झारखंड में जितनी गर्मी पड़नी चाहिए थी, उतनी नहीं लग रही है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ साइक्लोनिक सर्कुलेशन तो कुछ लोकल वेदर डिसटरबेंस की वजह से ऐसा हो रहा है।

.

इधर मौसम विभाग ने कहा है कि आज राज्य के उत्तर-पूर्व के जिले और मध्य हिस्से के जिले में आज भी बारिश हो सकती है। हल्के से मध्यम दर्जे की होने वाली इस बारिश के दायरे में रांची सहित 14 जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

आज सुबह से प्रदेश के अधिकांश जिले का मौसम साफ है।

पिछले 24 घंटे में पथरगामा सबसे अधिक बारिश

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में एक दो स्थानों पर गर्जन के साथ बहुत हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश 4.2 मिलीमीटर पथरगामा गोड्डा में दर्ज की गई है। वहीं तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में रहा जबकि सबसे कम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस गुमला का रिकॉर्ड किया गया है।

20 जून तक प्रदेश में मानसून प्रवेश

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मानसून के प्रवेश में देर हो सकती है। अब तक समय से पहले प्रवेश की बात हो रही थी लेकिन अब 15 से 20 जून के बीच संथाल परगना के रास्ते झारखंड में मानसून के प्रवेश की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि इस दौरान मौसम में बदलाव जारी रहेगा।

संथाल परगना के इलाकों में बारिश होती रहेगी। रविवार को उत्तर-पश्चिम भाग को छोड़कर शेष भाग में कहीं-कहीं कर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है। आज दोपहर बाद राजधानी रांची में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। यह स्थिति 12 जून तक रह सकती है। मौसम विभाग ने 10 से 12 जून तक बादल छाए रहने तथा मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

रांची में मेघ गर्जन और बारिश के आसार

मौसम विभाग रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी रांची उसके आसपास के इलाकों में आज आंशिक बादल छाए रहने के साथ गर्जन वाले बादल बनने की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने वाला है। 8 जून को आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना बनी है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जाएगी।

9 जून को भी आंशिक बादल छाए रहने, मेघ गर्जन होने और बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकती है। 10 जून को भी सामान्य बादल छाए रहेंगे। गर्जन या बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular