Friday, March 14, 2025
Friday, March 14, 2025
Homeझारखंड15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025: हरियाणा को शूटआउट...

15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025: हरियाणा को शूटआउट में हराकर झारखंड बना चैंपियन, गोलकीपर अंजलि का शानदार डिफेंस – Ranchi News



झारखंड ने रोमांचक मुकाबले में हरियाणा को शूटआउट में 4-3 से में हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। टीम को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। पंचकूला में बुधवार को खेले गए 15वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बरा

.

इससे पहले हॉकी हरियाणा की कप्तान रानी ने 42वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि, झारखंड ने तुरंत जवाब दिया और 44वें मिनट में प्रमोदिनी लकड़ा ने शानदार फील्ड गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद आखिरी क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया।

शूटआउट में झारखंड का शानदार प्रदर्शन

शूटआउट में झारखंड की ओर से रजनी केरकेट्टा, निराली कुजूर, बिनीमा धन और कप्तान अलेबला रानी टोप्पो ने सटीक निशाना साधा। जबकि, गोलकीपर अंजलि भिंजिया ने दो महत्वपूर्ण बचाव कर खिताबी जीत दिला दी। हरियाणा को रजत पदक से संतोष करना पड़ा



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular