210 pilgrims from Sawai Madhopur stranded in Garun village of Chamoli | चमोली के गरुण गांव में सवाईमाधोपुर के 210 तीर्थयात्री फंसे: यात्रियों से कृषि मंत्री ने की बात, मदद का दिलाया भरोसा – Sawai Madhopur News

admin
2 Min Read



सवाई माधोपुर के यात्री बद्री नाथ दर्शन गए थे। वहां गरुड़ गांव चमोली के पास ज्यादा बारिश होने से पहाड़ खिसकने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। जिससे सभी यात्री वहां फंस गए। इसकी सूचना मिलते ही कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने यात्रियों से बात की। बातचीत के

.

कृषि ने बातचीत कर चलवाया रेस्क्यू ऑपरेशन

उल्लेखनीय है सवाई माधोपुर के यात्री भागवत कथा सुनने और तीर्थ यात्रा पर गए थे। यात्रा के दौरान चमोली के पास गरूण गांव में ज्यादा बारिश गरुड़ गांव में तेज बारिश से पहाड़ खिसक गया। जिससे यहां रास्ता अवरूद्ध हो गया। रास्ता अवरूद्ध होने से गरुड़ गांव में 7 बसों से गए सवाई माधोपुर से 210 यात्री फंस गए। जिसमें करीब पचास यात्री खंडार से बाकी गंगापुर और सवाई माधोपुर से है। यह यात्री वहां तीन दिन से फंसे हुए थे। जिनकी मदद के लिए स्थानीय विधायक और कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा की ओर से स्थानीय प्रशासन से बातचीत की गई। कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा की पहल पर स्थानीय प्रशासन की ओर से सभी लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसके बाद सभी यात्रियों को सवाई माधोपुर के लिए बस से रवाना कर दिया गया।



Source link

Share This Article
Leave a Comment