Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेश4.13 करोड़ संजोयी जाएंगी राष्ट्रपिता की यादें: अलीगढ़ के गांधीपार्क का...

4.13 करोड़ संजोयी जाएंगी राष्ट्रपिता की यादें: अलीगढ़ के गांधीपार्क का होगा विकास, शासन से मिली स्वीकृ़ति; बनेगा पिकनिक स्पॉट और योग स्थल – Aligarh News


गांधीपार्क में बापू का चश्मा, चरखा जैसी चीजों को प्रदर्शित किया जाएगा।

अलीगढ़ के गांधी पार्क को अब स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित किया जाएगा। इसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यादों को संजोया जाएगा और उनके बताए आदर्शों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। जिससे कि आमजन और आने वाली पीढ़ियों को उनकी महानता की जानकारी हो सके।

.

नगर निगम अपनी स्मार्ट सिटी योजना के तहत अलीगढ़ के ऐतिहासिक गांधीपार्क को विकसित करने जा रहा है। इसमें लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट तैयार किया जाएगा और योगा स्थल विकसित किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम को शासन से स्वीकृति मिल गई है और इसी महीने में विकास काम शुरू कर दिया जाएगा।

नगर निगम ने पार्क के विकास के लिए कार्यदायी संस्था को टेंडर दे दिया है। आगामी 15 दिनो में विकास काम शुरू कर दिया जाएगा।

महात्मा गांधी के जीवन पर होगा आधारित

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि बीते दिनों मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत गांधीपार्क को विकसित करने का प्रोजेक्ट तैयार करके शासन को भेजा गया था। इसमें अंतर्गत लगभग 4 करोड़ 13 लाख 57 हज़ार की लागत से से गांधी पार्क को विकसित करने का प्रस्ताव भेजा गया था।

इसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन व उनके पदचिन्हों पर आधारित थीम पर डेवलप करने की योजना तैयार की गई थी। जिसे शासन ने गंभीरता से लेते हुए इसकी महत्वता को समझा और प्रोजेक्ट को स्वीकृति दे दी है। अब आने वाले दिनों में अलीगढ़ का गांधीपार्क ऐतिहासिक रूप में नजर आएगा।

6 महीने में काम पूरा करने का है लक्ष्य

मेयर प्रशांत सिंघल ने बताया कि शासन की स्वीकृति मिलने के बाद रिकॉर्ड समय में टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई है। संबंधित एजेंसी मैसर्स आरके एंटरप्राइजेज को तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराए जाने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। अगले 10 से 15 दिनों में अनुबंध होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आगामी 6 महीने में काम को पूरा करना होगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश जारी किए गए हैं कि 2026 के शुरूआत में ही विकास काम को पूरा कर दिया जाए। आधुनिक स्मार्ट गांधी पार्क में महात्मा गांधी की थीम पर आधारित कला कार्य, मूर्तियां, आयोजनों के लिए एम्फीथिएटर, डिजिटल जानकारी स्क्रीन्स जैसी चीजें तैयार की जाएंगी।

आधुनिक गांधीपार्क में मिलेंगी यह विशेषताएं

-महात्मा गांधी की थीम पर आधारित कला कार्य और मूर्तियां

-आयोजनों के लिए एम्फीथिएटर

-डिजिटल जानकारी स्क्रीन्स

-योग का मैदान

-खुला जिमनासियम

-गज़ेबोस और किओस्क

-पार्क प्रवेश को नवीनीकृत

-पानी का फाउंटेन

-चलने/दौड़ने के ट्रैक



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular